
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुबई की एक ऐतिहासिक यात्रा के बाद शुक्रवार देर रात दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरे. जहां उन्होंने आयोजित संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन कॉप-28 (COP28) में भाग लिया. बता दें कि COP28 के विश्व जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद पीएम मोदी ने शुक्रवार शाम को संयुक्त अरब अमीरात की अपनी एक दिवसीय यात्रा समाप्त की.
न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा ‘प्रधानमंत्री की यात्रा को वैश्विक नेताओं के साथ सार्थक बातचीत और वैश्विक जलवायु कार्रवाई में तेजी लाने के लिए अग्रणी पहलों द्वारा परिभाषित किया गया था.’
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi arrives at Delhi airport from Dubai, UAE, after participating in the COP28 World Climate Action Summit. pic.twitter.com/sZq3HoQZcQ
— ANI (@ANI) December 1, 2023
पढ़ें- #Melodi: जॉर्जिया मेलोनी ने PM मोदी के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की सेल्फी, बताया अच्छा दोस्त
अपनी यूएई यात्रा के दौरान, पीएम मोदी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन का ग्लोबल साउथ के देशों पर व्यापक प्रभाव पड़ा है. उन्होंने कहा कि ग्लोबल साउथ की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए जलवायु वित्त और प्रौद्योगिकी आवश्यक है. प्रधानमंत्री ने रेखांकित किया कि भारत सहित वैश्विक दक्षिण के देशों की जलवायु परिवर्तन में छोटी भूमिका है, लेकिन उन पर जलवायु परिवर्तन का प्रभाव बहुत अधिक है.

कॉप-28 में ‘ट्रांसफार्मिंग क्लाइमेट फाइनेंस’ पर एक सत्र को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि बहुपक्षीय विकास बैंकों को न केवल विकास के लिए बल्कि जलवायु कार्रवाई के लिए भी किफायती आर्थिक सहायता उपलब्ध करानी चाहिए. भारत और ग्लोबल साउथ के अन्य देशों ने जलवायु संकट में बहुत कम योगदान दिया है, लेकिन इससे सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं. उन्होंने कहा, ‘ग्लोबल साउथ की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए जलवायु वित्त और प्रौद्योगिकी आवश्यक हैं.’ COP28 का आयोजन 28 नवंबर से 12 दिसंबर तक दुबई में संयुक्त अरब अमीरात की अध्यक्षता में किया जा रहा है.
.
Tags: Climate Change, PM Modi
FIRST PUBLISHED : December 2, 2023, 03:38 IST





