केके पाठक की शिक्षकों को दो टूक: यह काम करेंगे तो राज्यकर्मी का दर्जा देगी सरकार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हाइलाइट्स

गोपालगंज में डायट में शिक्षकों के आवासीय प्रशिक्षण में बोले अपर मुख्य सचिव.
अपर मुख्य सचिव ने बैकुंठपुर में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा.
अब साल में दो बार शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों को दिया जाएगा आवासीय प्रशिक्षण.

गोपालगंज. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने गोपालगंज के थावे डायट में शिक्षकों के आवासीय प्रशिक्षण का निरीक्षण किया. यहां केके पाठक ने कहा कि नियोजित शिक्षक मन लगाकर बच्चों को पढ़ाएं, सरकार ने उन्हे राज्यकर्मी का दर्जा देने के लिए घोषणा कर चुकी है, और जल्द ही राज्यकर्मी का दर्जा मिल सकता है. थावे डायट में शिक्षकों से अपर मुख्य सचिव ने फीडबैक लिया और उनसे पूछा कि पहले का प्रशिक्षण ठीक था या अब उन्हें जो प्रशिक्षण मिल रहा है, वह ठीक है.

केके पाठक से बात करते हुए शिक्षकों ने आवासीय प्रशिक्षण को उत्तम बताया और प्रशिक्षण से लाभ मिलने की बात कही. शिक्षकों की बातों को सुनने के बाद अपर मुख्य सचिव ने साल में दो बार आवासीय प्रशिक्षण कराने का निर्देश दिया. अपर मुख्य सचिव ने डायट के एक-एक भवन का निरीक्षण किया, इसके बाद शिक्षकों को मिलनेवाली भोजन के बारे में निरीक्षण कर भी जानकारी ली.

प्रशिक्षण कार्यक्रम में डायट के प्राचार्य अनुराग कुमार द्वारा अपर मुख्य सचिव को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. मौके पर उप विकास आयुक्त अभिषेक रंजन, जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा, डीपीओ स्थापना जमालुद्दीन के अलावा शिक्षा विभाग के तमाम अधिकारी और शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र (डायट) थावे के व्याख्याता और कर्मी मौजूद रहें. यहां से निकलने के बाद अपर मुख्य सचिव पश्चिम चंपारण के लिए रवाना हो गए.

अपर मुख्य सचिव ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में मिशन दक्ष पर अधिक जोर दिया. उन्होंने कहा कि स्कूलों में मिशन दक्ष के तहत कमजोर बच्चों को अलग से जरूर पढ़ाई जाए. बता दें कि मिशन दक्ष के तहत एक शिक्षक पांच बच्चों को पढ़ाते हैं. पांच बच्चों को शिक्षक अडॉप्ट कर उन्हें बेहतर शिक्षा दे रहे हैं. शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देश में कहा गया कि इस मिशन की सफलता व असफलता के लिए सभी प्रारंभिक व माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों को जिम्मेदार माना जाएगा.

Source link

Leave a Comment