प्री-वेडिंग फोटोशूट के बीच आ गया ‘ये’ मेहमान… रह गए सब खड़े के खड़े, वायरल हुआ वीडियो

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हाइलाइट्स

एक कपल का प्री-वेडिंग शूट का वीडियो वायरल हो रहा है.
फोटो शूट करा रहे कपल के बीच अचानक एक सांप ने एंट्री ले ली.

Couple Viral Video: वर्तमान समय में शादी से पहले फोटो खींचने यानी ‘प्री-वेडिंग शूट’ का चलन बढ़ गया है. कई लोग अपने शूट को अनोखा और यादगार बनाने के लिए अलग-अलग तरह के विचार, थीम, स्थान चुनते हैं. फोटोग्राफर भी इस डिमांड को पूरा करने के लिए तैयार रहते हैं. वहीं ‘प्री-वेडिंग शूट’ का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

प्री-वेडिंग शूट की तस्वीरों से ज्यादा फोटो खींचने के दौरान घटी एक घटना का वीडियो वायरल हो रहा है. वजह भी वही है. इस वीडियो में हम देख सकते हैं कि फोटो शूट करा रहे कपल के बीच अचानक एक सांप रेंगता हुआ आ गया है. प्री-वेडिंग शूट के इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट @parshu_kotame_photography150 से शेयर किया गया है.

पढ़ें- खचाखच भरी थी बस! लेकिन लड़की ने नहीं मानी हार, घुसने को अपनाया गजब का स्टाइल, वीडियो देख हो जाएंगे लोटपोट

वीडियो में हम एक युवक और एक युवती को उथली नदी में एक पत्थर पर बैठे हुए देख सकते हैं. उनके सामने फोटोग्राफर्स की एक टीम खड़ी है और अलग-अलग एंगल से इस कपल की तस्वीरें लेने की कोशिश करती नजर आ रही है. हालांकि, पत्थर पर बैठे युवक का ध्यान पोज देने या फोटोग्राफर्स पर नहीं, बल्कि अपने पीछे पानी में हो रही हलचल पर था.

इस वीडियो को शूट कर रहे शख्स ने फोटोग्राफर से पूछा ‘तुम्हारा ध्यान कहां है?’ यह पूछने पर युवक ने शांत भाव से कहा, ‘पानी में धमन… धमन है.’ इसके बाद वहां मौजूद लोग सभी लोग अवाक रह गए. क्योंकि सभी को एहसास हुआ कि उसने अभी क्या कहा था. बाद में वीडियो में सांप/धमन को पानी में छटपटाते हुए देखा जा सकता है. अंत में वह किसी को कुछ किए बिना कपल के बीच से निकल जाता है.

प्री-वेडिंग फोटोशूट के बीच आ गया 'ये' मेहमान... रह गए सब खड़े के खड़े, वायरल हुआ वीडियो

जब ये सब हो रहा था तो लड़की थोड़ी डरी हुई थी. हालांकि, फिर भी, उसके साथी ने उसे मुस्कुराहट और स्पष्टीकरण के साथ शांत रखा. कोई भ्रम न हो इसलिए सांप जैसे आया था वैसे ही वापस चला गया. यह वीडियो पोस्ट होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोगों ने इस पर खूब प्रतिक्रियाएं व्यक्त की हैं.

Tags: Couple, Trending news, Viral news

Source link

Leave a Comment