UPPSC Admit Card 2023: यूपीपीएससी ने जारी किया APS भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

UPPSC APS Admit Card 2023 Released: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने एडिशनल प्राइवेट सेक्रेटरी (APS) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. उम्मीदवार जो भी आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा के लिए शामिल होने वाले हैं, वे UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. उम्मीदवार अपने ओटीआर नंबर का उपयोग करके अपना यूपीपीएससी एपीएस एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं.

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से एडमिट कार्ड देख सकते हैं. यूपीपीएससी एपीएस 2023 की परीक्षा 7 जनवरी को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाने वाली है. उम्मीदवार अपना पंजीकरण नंबर के जरिए भी अपना एडमिट कार्ड देख सकते हैं.
UPPSC APS Admit Card 2023 डाउनलोड करने का डायरेक्ट

UPPSC APS Admit Card 2023 ऐसे करें डाउनलोड
UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं.
होमपेज पर, “विज्ञापन संख्या ए-5/ई-1/2023-अतिरिक्त निजी सचिव परीक्षा-2023 (चरण-01) के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें” पर क्लिक करें.
अपना ओटीआर नंबर दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें.
यूपीपीएससी एपीएस एडमिट कार्ड 2023 आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा.
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें.

Tags: Admit Card, UPPSC

Source link

Leave a Comment