Board Exams 2024: नोट्स बनाने का भी होता है खास तरीका, पास कर लेंगे कोई भी परीक्षा, ट्रिक आजमाकर तो देखें

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हाइलाइट्स

बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पहले फाइनल नोट्स तैयार कर लें
नोट्स हमेशा आसान भाषा में तैयार करने चाहिए

नई दिल्ली (Board Exams 2024). जनवरी से परीक्षाओं का मौसम शुरू हो जाएगा. बोर्ड परीक्षा के साथ ही सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की भी डेटशीट आ चुकी है. सीबीएसई, यूपी, बिहार बोर्ड परीक्षा व यूपीएससी परीक्षा (UPSC Exam) में करोड़ों उम्मीदवार शामिल होंगे. ये सभी अभ्यर्थी फिलहाल फाइनल रिवीजन की तैयारी कर रहे होंगे.

जनवरी से अप्रैल के बीच होने वाली किसी भी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अभी तक अपना सिलेबस खत्म कर चुके होंगे. ज्यादातर परीक्षार्थी इन दिनों रिवीजन के लिए फाइनल नोट्स बना रहे होंगे. क्या आप जानते हैं कि परीक्षा के लिए नोट्स बनाने का भी एक तरीका होता है? यूपीएससी या बोर्ड परीक्षा में बेहतर मार्क्स हासिल करने के लिए जानिए नोट्स बनाने के बेस्ट टिप्स.

नोट्स बनाने का क्या फायदा है?
किसी भी चीज की शुरुआत करने से पहले उसके बारे में पता जरूर होना चाहिए (How to make notes for study). स्टडी नोट्स बनाने के कई फायदे हैं. नोट्स बनाकर किसी भी विषय को रिवाइज करना आसान हो जाता है. पढ़ाई करते वक्त कोई टॉपिक मिस हो गया हो तो नोट्स बनाते समय उसे कवर कर सकते हैं.

एक जगह पर मिल जाएगी हर जानकारी
नोट्स बनाने का एक बड़ा फायदा यह है कि हर तरह की इन्फॉर्मेशन एक ही जगह पर मिल जाएगी (Notes Making Format). आप चाहें तो ये नोट्स पेपर पर बना लें या लैपटॉप/ टैब पर भी बना सकते हैं. इन दिनों गूगल पर नोट्स बनाने का फॉर्मेट भी उपलब्ध है. उसकी मदद लेकर भी अपने लिए बेस्ट नोट्स तैयार कर सकते हैं.

हाईलाइट करने से आसान होगी पढ़ाई
नोट्स बनाते समय महत्वपूर्ण टॉपिक्स को हाईलाइट करते जाएं. अगर पॉइंट्स तैयार कर रहे हैं तो जरूरी चीजों को बुलेट फॉर्मेट में रखें. इससे फाइनल रिवीजन करते वक्त आपको यहां-वहां ढूंढना नहीं पड़ेगा और हर चीज एक ही जगह पर मिल जाएगी. हाईलाइट और बुलेट पॉइंट्स को पढ़ना व याद करना भी आसान होता है.

रंगों का करें इस्तेमाल
अगर आपके पास समय और आप नोट्स में क्रिएटिविटी का तड़का लगाना चाहते हैं तो हर विषय का मटीरियल अलग रंग से तैयार करें. इससे नोट्स देखने में सुंदर लगेंगे और पढ़ाई में मन भी ज्यादा लगेगा. इस बात का भी ध्यान रखें कि नोट्स आसान भाषा में हों. इनमें डायग्राम, चार्ट और ग्राफ आदि का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें:
AI में कर लीजिए मास्टरी, 2.5 करोड़ तक मिलेगी सैलरी, देश-विदेश में मिलेगी नौकरी

कैट 2023 में इंजीनियर्स का दबदबा, 11 को मिले 100 परसेंटाइल, देखें आंकड़े

Tags: Board exams, Cbse board, UP Board Exam, Upsc exam

Source link

Leave a Comment