Poonch Terror Attack: पुंछ मुठभेड़ स्थल के पास मिलीं 3 लाशें, रहस्यमयी परिस्थितियों पाए गए मृत, मामले की जांच शुरू

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हाइलाइट्स

पुंछ में आतंकी हमले वाले स्थल पर 3 लोग संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए.
बृहस्पतिवार को आतंकवादी हमले में पांच जवान शहीद हो गए थे.

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सेना के दो वाहनों पर आतंकवादियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमलास्थल के निकट शुक्रवार को तीन लोग संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. सेना के वाहनों पर बृहस्पतिवार को आतंकवादी हमले में पांच सैनिक शहीद हो गए थे और दो अन्य घायल हो गए थे.

अधिकारियों ने बताया कि मृत पाए गए तीन लोग उन आठ लोगों में से थे, जिन्हें सेना सुरनकोट पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत ढेरा की गली और बुफलियाज के बीच धत्यार मोड़ पर बृहस्पतिवार को हुए हमले के सिलसिले में पूछताछ के लिए कथित रूप से साथ लेकर गई थी. उन्होंने बताया कि बुफलियाज के टोपा पीर गांव निवासी सफीर हुसैन (43), मोहम्मद शौकत (27) और शब्बीर अहमद (32) की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई और उनकी मौत का कारण फिलहाल पता नहीं चल सका है.

पढ़ें- Poonch Terror Attack: पुंछ आतंकी हमले में बड़ा एक्शन, 4 स्थानीय हिरासत में, हो रही पूछताछ

अधिकारियों ने बताया कि पुंछ के उपायुक्त चौधरी मोहम्मद यासीन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनय कुमार तीन लोगों की मौत की खबर मिलने के बाद बुफलियाज पहुंचे तथा जम्मू संभागीय आयुक्त रमेश कुमार भी सुरनकोट रवाना हुए.

Poonch Terror Attack: पुंछ मुठभेड़ स्थल के पास मिलीं 3 लाशें, रहस्यमयी परिस्थितियों पाए गए मृत, मामले की जांच शुरू

इससे पहले कल राजौरी में सेना की गाड़ी पर हुए आतंकी हमले को लेकर पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है और मामलें में 4 स्थानीय लोगों को हिरासत में लिया गया है. हिरासत में लिए गए लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है. आरोप है कि कुछ स्थानीय लोगों ने आतंकवादियों की मदद की है.

Tags: Jammu and kashmir, Poonch, Poonch attack, Terror Attack

Source link

Leave a Comment