
नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एक आतंकवादी हमले में पांच सैनिकों की मौत के एक दिन बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया है. सैनिकों से राजौरी और पुंछ इलाकों में आवाजाही और संचालन के दौरान विशेष रूप से अतिरिक्त सावधानी बरतने का आग्रह किया गया है. ऑपरेशन की देखरेख करने वाले एक शीर्ष अधिकारी ने News18 को बताया कि सीआरपीएफ ने सभी यूनिट को टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) के अनुसार गहन सत्यापन की आवश्यकता पर जोर देते हुए किसी भी इनपुट पर “अंधा विश्वास” नहीं करने की सलाह दी है.
सैनिकों और अधिकारियों को अपनी सुरक्षा बढ़ाने के लिए बुलेटप्रूफ वाहनों का उपयोग करने के आदेश के साथ अलग-थलग गतिविधियों से परहेज करने का निर्देश दिया गया है. “मूवमेंट और ऑपरेशन के संबंध में सभी सैनिकों और अधिकारियों को क्या करें और क्या न करें की रूपरेखा बताते हुए विस्तृत निर्देश जारी किए गए हैं. सेना पर हाल ही में हुए हमले की प्रारंभिक रिपोर्टों के आधार पर अतिरिक्त निर्देश शामिल किए गए हैं, जिसके तहत स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) को अनिवार्य कर दिया गया है. बताया गया कि आतंकवादी कायरतापूर्वक ढंग से अलग-अलग स्थानों पर सैनिकों को निशाना बना रहे हैं, इस खतरे से निपटने के लिए विशिष्ट दिशानिर्देश जारी किए गए हैं.
यह भी पढ़ें:- नेपाल से लौटे शख्स को हुआ कोरोना, नोएडा में मचा गया हड़कंप, जानें क्यों सरकारी इलाज नहीं ले रहा युवक?

वरिष्ठ अधिकारियों को ऑपरेशन की जिम्मेदारी
वरिष्ठ अधिकारियों को सभी ऑपरेशनों की बारीकी से निगरानी करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है और इनपुट के लिए आधिकारिक चैनलों पर भरोसा करने की दिशा में बदलाव पर जोर दिया गया है. स्थानीय स्तर पर एकत्रित जानकारी पर निर्भरता कम करने पर जोर दिया गया है. इस रणनीतिक बदलावों का उद्देश्य खुफिया जानकारी की विश्वसनीयता और सटीकता को बढ़ाना है. पुलवामा में फरवरी 2019 में हुए हमले में सीआरपीएफ ने 40 जवानों की मौत हो गई थी. इस हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में गतिविधियों की गहन जांच वरिष्ठ अधिकारियों के लिए प्राथमिकता रही है. विशेष रूप से पुंछ ने एक विकट चुनौती पेश की है, जहां सुरक्षा बलों को कई हमलों का सामना करना पड़ा है.
.
Tags: CRPF, Indian army, Jammu kashmir news
FIRST PUBLISHED : December 22, 2023, 15:59 IST





