
CISF Constable Eligibility: संसद भवन में हुई स्मोक घटना के बाद से केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) काफी चर्चा में आ गया है. इसकी चर्चा और भी बढ़ गई जब ऐसा बताया गया कि CISF अब दिल्ली पुलिस की जगह संसद भवन की सुरक्षा देखेगी. सीआईएसएफ एक पैरामिलिटी फोर्स है, जो गृह मंत्रालय के अधीन काम करता है. इसकी नौकरी हर युवाओं की पहली पसंद में से एक होती है. सीआईएसएफ भर्ती के लिए आवेदन करने वाले किसी भी उम्मीदवारों के लिए योग्यता मानदंड महत्वपूर्ण होता है. अलग-अलग पदों के लिए योग्यता मानदंड भिन्न हो सकते हैं. अगर आप भी इसमें नौकरी पाने की चाहत रखते हैं, तो नीचे दिए गए इन बातों को ध्यान से पढ़ें.
सीआईएसएफ के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
सीआईएसएफ योग्यता मानदंड अलग-अलग पदों के लिए भिन्न हो सकती है. अगर आप कांस्टेबल के पद के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से कक्षा 12वीं पास होना चाहिए. इसके लिए आयुसीमा 18 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
सीआईएसएफ में इन उम्मीदवारों को आयुसीमा में मिलती है छूट
इन उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयुसीमा में छूट दी जाती है. इसके बारे में नीचे विस्तार से देख सकते हैं.
| कैटेगरी | एज लिमिट में छूट |
| एससी/एसटी | 5 साल |
| अन्य पिछड़ा वर्ग | 3 साल |
| एक्स सर्विसमैन | 3 साल |
सीआईएसएफ के लिए फिजिकल स्टैंडर्ड
उम्मीदवार जो भी सीआईएसएफ कांस्टेबल के रूप में भर्ती होना चाहते हैं, वे नीचे दी गई तालिका में योग्यता मानदंड को विस्तार से चेक कर सकते हैं.
| कैटेगरी | पुरुष (हाईट) | पुरुष (चेस्ट) | महिला |
| सामान्य/एससी/ओबीसी | 165 सेमी | बिना फुलाए- 77 सेमी फुलाकर- 82 सेमी |
155 सेमी |
| अनुसूचित जनजाति | 162.5 सेमी | बिना फुलाए- 76 सेमी फुलाकर- 81 सेमी |
150 सेमी |
| रिलैक्सेशन: कुमाऊंनी, त्रिपुरा, मिजोरम, असम, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर | 162.5 सेमी | बिना फुलाए- 77 सेमी फुलाकर- 82 सेमी |
150 सेमी |
सीआईएसएफ में मिलने वाली सैलरी
जिन उम्मीदवारों का चयन सीआईएसएफ में कांस्टेबल के पद के लिए होता है, उन्हें सैलरी और अतिरिक्त भत्ते के साथ प्रति माह 21,700 रुपये से 69,100 रुपये बेसिक सैलरी दी जाती है. उम्मीदवारों को नियमित वेतन वृद्धि, जॉब सिक्योरिटी, स्थिरता और कैरियर करियर ग्रोथ के अवसर भी मिलेंगे.
ये भी पढ़ें…
विदेश में अच्छी सैलरी वाली नौकरी की है चाहत, तो यहां से करें पढ़ाई
बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से कर सकते हैं चेक
.
Tags: Central Govt Jobs, CISF, Government jobs, Govt Jobs, Jobs, Jobs in india, Jobs news
FIRST PUBLISHED : December 22, 2023, 16:07 IST





