चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर पूरी दुनिया ने भारत को सराहा, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दी जानकारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चेन्नई. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि भारत के महत्वाकांक्षी चंद्रयान-3 मिशन की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग की दुनिया के एक बड़े हिस्से ने प्रशंसा की. विदेश मंत्री ने एक कार्यक्रम में कहा कि भारत की रणनीति अवसरों को अधिकतम करने और जोखिमों को कम करने की है क्योंकि प्रौद्योगिकी में तेजी से विकास की अपार संभावनाएं हैं.

पूर्व नौकरशाह ने कहा कि जब चंद्रयान-3 (मिशन) चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरा, तब मैं ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) बैठक में प्रधानमंत्री (नरेन्द्र मोदी) के साथ था. उन्होंने कहा कि मैं आपको नहीं बता सकता कि इसका कितना प्रभाव पड़ा. वहां अफ्रीकी नेता थे और दुनिया के एक बड़े हिस्से ने इस बात की प्रशंसा की कि आपने (भारत) यह किया.

भारत की स्पेस में बढ़ती लीडरशिप
चंद्रयान 3 की अपार सफलता ने भारत को स्पेस के क्षेत्र में पूरी दुनिया के सामने एक लीडर के तौर पर पेश किया है. 14 जुलाई 2023 को शुरू हुआ ये मिशन 23 अगस्त को मून पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में सफल रहा. भारत की इस सफलता पर पूरी दुनिया ने बधाई दी थी. चंद्रयान 3 मिशन के बाद ही मून की सतह का तापमान जानने में मदद मिली है. जोकि 70 डिग्री सेल्सियस मापा गया है. साथ ही चंद्रमा की सतह पर येल्यूमीनियम, कैल्शियम, लोहा, टाइटेनियम और सिलिकॉन जैसे पदार्थों का भी पता चल पाया है.

Tags: S Jaishankar

Source link

Leave a Comment