एयरपोर्ट पर लंबे समय से खड़े विमानों का पार्किंग चार्ज उसकी कीमत के आधे से ज्‍यादा, सुनकर चौंक जाएंगे!

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Parking fee aircraft parked at Airport. देश के विभिन्‍न एयरपोर्ट पर 164 विमान लंबे समय से बेकार खड़े हैं. इनमें सबसे ज्‍यादा दिल्‍ली और मुंबई एयरपोर्ट पर खड़े हैं. क्‍या आपने कभी सेाचा है कि इन विमानों को अगर कंपनी फिर से चलाना चाहे तो पहले उसे एयरपोर्ट संचालन कंपनी को पार्किंग चार्ज के रूप में इतना रुपया चुकाना होगा कि आप सुनकर चौंक जाएंगे. यह रकम विमान की कीमत के आधे से भी ज्‍यादा होगी. दरअलस पार्किंग शुल्‍क विमान की नोच के एयरपोर्ट की बाउंड्री को टच करते ही शुरू हो जाता है और वापस जाते समय उसकी टेल निकलने तक पार्किंग लगता है. यही वजह है कि विमान कंपनियां जल्‍द से जल्‍द विमानों को एयरपोर्ट से बाहर निकालने की कोशिश करती हैं.

केंद्रीय नागरिक उड्उयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के अनुसार 164 विमानों में सबसे जयादा दिल्ली में 64, मुंबई में 24 और चेन्‍नई में 20 एयरपोर्ट में खड़े हैं. इसके अलावा अन्‍य एयरपोर्ट पर भी खड़े हैं. यहां यह बताना जरूरी है कि देशभर के सभी एयरपोर्ट में से सबसे ज्‍यादा व्‍यस्‍त दिल्‍ली और मुंबई एयरपोर्ट ही हैं. यहां पर पार्किंग के रेट सबसे ज्‍यादा हैं और सबसे ज्‍यादा विमान इन्‍हीं दोनों एयरपोर्ट में खड़े हैं.

चार से पांच करोड़ के बनते हैं हैंगर

एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया के पूर्व चेयरमैन और एविएशन एक्‍सपर्ट वीपी अग्रवाल बताते हैं कि विमान का पार्किंग चार्ज विमान के साइज, वजन और एयरपोर्ट पर निर्भर करता है. कई विमान हैंगर में तो कई बाहर खुले में पार्क हैं. हैंगर में पार्किंग चार्ज खुले के मुकाबले ज्‍यादा होता है. एक हैंगर के निर्माण की लागत करीब चार से पांच करोड़ रुपये पड़ती है.

जेट एयरवेज के मालिक नरेश गाेयल, इस एयरलाइंस के विमान खड़े हैं.

विमानों के पार्किग चार्ज सुन होश उड़ जाएंगे

दिल्‍ली एयरपोर्ट में चार रुपये प्रति घंटे मिट्रिक टन चार्ज होता है, हालांकि सुनने में यह चार्ज बहुत ही कम लगता रहा है लेकिन छोटे विमान का 12000 से 15000 रुपये घंटे और बड़े विमान का 15000 से 20000 रुपये घंटे का पार्किंग चार्ज होता है. औसतन 15000 रुपये का चार्ज निकाला जाए तो खड़े विमानों का 24 घंटे का किराया करीब 3.60 लाख रुपये और प्रति माह 1.08 करोड़ तक पहुंच सकता है. अगर कोई विमान एक साल से खड़ा है 12 करोड़ रुपये से अधिक प्रति साल पार्किंग चार्ज लगेगा.

स्‍पाइस जेट मालिक अजय सिंह है, इस एयरलाइंस के विमान भी खड़े हैं.

60 करोड़ तक पार्किंग चुकाना पड़ सकता है

अगर जेट एयरवेज की बात करें तो इस एयरलाइंस के विमान 2019 अप्रैल से खड़े हो चुके हैं. अगर जेट एयरवेज की बात की जाए तो इस एयरलाइंस के विमान अप्रैल 2019 में खड़े हो गए थे. इस तरह 56 महीने से विमान एयरपोर्ट पर खड़े हैं. इनका पार्किंग जोड़ा जाए तो 60 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच जाएगा. हालांकि यह चार्ज दिल्‍ली-मुंबई पार्किंग चार्ज के अनुसार है, अन्‍य एयरपोर्ट पर पार्किंग चार्ज कम हो सकता है.

नेस वाडिया, गो एयर के सहमालिक हैं. इस कंपनी के विमान एयरपोर्ट पर खड़े हैं.

विमान की कीमत से आधे से ज्‍यादा पार्किंग

यहां पर ए320 विमाना की बात की जाए, जिसमें 154 यात्री सवार होते हैं. उसकी कीमत करीब 100 करोड़ रुपये तक होती है. हालांकि डिजाइन और बल्‍क में विमान ऑर्डर देने पर कीमत में फर्क पड़ता है. 100 करोड़ के विमान के लिए पार्किंग शुल्‍क 60 करोड़ रुपये चुकाने पड़ सकते हैं. हालांकि ज्‍यादातर विमान लीज पर होते हैं, ऐसे में इन विमानों को पार्किंग चार्ज के अलावा लीज पर विमान देने वाली कंपनी को भुगतान करना पड़ सकता है. इस तरह हो सकता है कि विमान की कीमत के बराबर कंपनी को भुगतान करना पड़ जाए.

Tags: Aircraft operation, Airline News, Airlines, Airport, Delhi airport

Source link

Leave a Comment