
नई दिल्ली. भक्तों की भावना के अनुरूप देश में राम मंदिर लगभग बनकर तैयार हो चुका है. नए साल पर 22 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी भव्य राम मंदिर का उद्घाटन करेंगे. मंदिर के उद्घाटन से पहले ही पूरा देश इस खास अवसर को लेकर बेहद उत्साहित है. इस वक्त एक छोटी बच्ची का श्री राम की वंदना को लेकर डांस का वीडियो सोशल मीडियो पर जमकर वायरल हो रहा है. बच्ची ने इतनी खूबसूरती से डांस परफॉर्मेंस दी है कि केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री व उत्तर प्रदेश के अमेठी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद स्मृति ईरानी भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया देने से खुद को रोक नहीं पाई. स्मृति इरानी ने अपने आधिकाकरी एक्स अकाउंट के माध्यम से यह वीडियो शेयर किया.
मेरे राम आये हैं…
इस प्यारी सी बच्ची की शानदार प्रस्तुति दर्शनीय है। (साभार: इंस्टाग्राम) pic.twitter.com/h05KeUKxAw
— Smriti Z Irani (@smritiirani) December 22, 2023
56 सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे बच्ची मेरे घर राम आए हैं…गाने पर नृत्य कर रही है और हर कोई उसकी परफॉर्मेंस पर तालियां बजा रहा है. स्मृति ईरानी ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘मेरे राम आये हैं… इस प्यारी सी बच्ची की शानदार प्रस्तुति दर्शनीय है.’ बता दें कि आयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. इसी सप्ताह श्री राम इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन भी पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे. इंडिगो जैसी एयरलाइंस ने नए साल की शुरुआत से अयोध्या एयरपोर्ट पर अपना फ्लाइंग ऑपरेशन शुरू करने का निर्णय लिया है.
.
Tags: Ayodhya ram mandir, Jai Shri Ram, Smriti Irani
FIRST PUBLISHED : December 22, 2023, 23:30 IST





