पीएम जनऔषधि योजना में इस साल 1000 करोड़ रुपये की दवाएं बिकीं, 9 साल में मरीजों को लगभग 25000 करोड़ की बचत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हाइलाइट्स

पीएम जनऔषधि परियोजना में इस साल 1000 करोड़ रुपये की दवा बेची गई.
पिछले 9 साल में जन औषधि केंद्रों की संख्या में 100 गुना से अधिक की बढ़ोतरी.
सभी जिलों को कवर करते हुए करीब 10000 जन औषधि केंद्र खुल गए हैं.

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना (PMBJP) ने इस साल 1000 करोड़ रुपये की दवा बेच करके देश में जेनेरिक दवाओं (Generic Medicines) के इतिहास में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है. यह सफलता देश के नागरिकों के सहयोग से ही संभव हो पाई है, जिन्होंने देश के 785 से अधिक जिलों में स्थित जन औषधि केंद्रों से दवाएं खरीदकर लगभग 5000 करोड़ रुपये की बचत की है. इस तरह की बड़ी बढ़ोतरी ज्यादा से ज्यादा समुदायों की सेवा करने और बड़े स्तर पर लाभार्थियों तक पहुंचने के लिए पीएमबीआई की प्रतिबद्धता का उदाहरण है.

पिछले 9 साल में जन औषधि केंद्रों की संख्या में 100 गुना से अधिक की बढ़ोतरी हुई है. साल 2014 में इन केंद्रों की संख्या केवल 80 थी और अब देश के लगभग सभी जिलों को कवर करते हुए करीब 10000 जन औषधि केंद्र हो गए हैं. पीएम नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने स्वतंत्रता दिवस, 2023 के भाषण में देश भर में 25,000 प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र (PMBJKs) खोलने की घोषणा की थी. पीएम मोदी ने 30 नवंबर, 2023 को झारखंड के देवघर में एम्स में 10,000वें जनऔषधि केंद्र का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया. इसने देश के आम लोगों तक व्यापक पहुंच तथा जेनेरिक दवाओं की आसान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए केंद्रों की संख्या 25,000 तक बढ़ाने का रास्ता प्रशस्त किया.

केंद्र सरकार ने इस दिशा में आगे बढ़ते हुए मार्च, 2026 तक देश भर में 25,000 जनऔषधि केंद्र खोलने का लक्ष्य रखा है. पीएम नरेंद्र मोदी की घोषणा में किए गए वायदे को पूरा करते हुए पीएमबीआई की आधिकारिक वेबसाइट- www.janaushadi.gov.in के जरिये देश के सभी जिलों में नए जनऔषधि केंद्र खोलने के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं. इस बारे में किसी भी तरह की जानकारी के लिए कोई भी शख्स राष्ट्रीय टोल-फ्री नंबर यानी कि 1800 180 8080 के जरिये संपर्क कर सकता है. इस योजना के तहत देश भर में 10,000 से अधिक कामकाजी जनऔषधि केंद्र कायम किए गए हैं.

जन-औषधि केंद्र खोलकर आप भी ऐसे कर सकते हैं हर महीने 30 हजार रुपए की कमाई, जानें पूरा प्रोसेस

पीएम जनऔषधि योजना में इस साल 1000 करोड़ रुपये की दवाएं बिकीं, 9 साल में मरीजों को लगभग 25000 करोड़ की बचत

प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना के प्रोडक्ट ग्रुप में 1963 दवाएं और 293 सर्जिकल उपकरण शामिल हैं. जो सभी प्रमुख इलाज समूहों जैसे कार्डियोवास्कुलर, कैंसर रोधी, एनिट-डायबिटीज, संक्रमण रोधी, एलर्जी रोधी, गैस्ट्रो-आंत्र दवाएं, न्यूट्रास्यूटिकल्स आदि को कवर करते हैं. इसके लिए गुरुग्राम, बेंगलुरु, चेन्नई, गुवाहाटी और सूरत में पांच गोदाम बनाए गए हैं. ये सभी एसएपी आधारित इन्वेंट्री प्रबंधन प्रणाली के जरिये चलते हैं. इसके अलावा दूरदराज तथा ग्रामीण क्षेत्रों में दवाओं की सप्लाई को पूरा करने के लिए देश भर में 36 वितरक काम कर रहे हैं. पीएमबीजेपी ने प्रतिरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से अपने उत्पाद समूह में कई आयुर्वेदिक उत्पादों को भी जोड़ा है और यह लोगों के लिए किफायती दामों पर आसानी से उपलब्ध हैं.

Tags: Generic medicines, Jan Aushadhi initiative, Pm narendra modi, PM Narendra Modi News

Source link

Leave a Comment