
नई दिल्ली: देश के अधिकांश राज्यों में मौसम एक बार फिर करवट लेना है, क्योंकि पहाड़ो पर पश्चिमी विक्षोभ का आगमन होने वाला है. इससे दिल्ली-एनसीआर में भी बारिश और ठंड की आंखमिचौली होने वाली है. मौसम विभाग के मुताबिक 22 दिसंबर को आसमान में बादल छाए रहेंगे और सड़क पर हल्का कोहरा छाया रहेगा. इस दौरान ठंडी हवाएं भी चल सकती हैं. इसके अलावा शुक्रवार की रात को बारिश व बूंदाबांदी भी हो सकती है. IMD के मुताबिक 23 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड में हल्की बारिश हो सकती है. जबकि हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में 22 से 24 दिसम्बर तक मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है.
वहीं आज के मौसम की बात करें तो स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक 22 दिसम्बर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में हल्की बारिश संभव है. 22 से 23 दिसंबर के बीच पश्चिमी राजस्थान, उत्तरी पंजाब और उत्तरी हरियाणा में हल्की बारिश संभव है. 22 से 24 दिसंबर के बीच जम्मू-कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है. 23 और 24 दिसंबर को उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है.
.
Tags: IMD alert, Weather Update
FIRST PUBLISHED : December 22, 2023, 06:39 IST





