उप-राष्ट्रपति की मिमिक्री से नाराज धनखड़ खाप दिल्ली के जंतर-मंतर पर देगी धरना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

झज्जर. देश के उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की टीएमसी सांसद बैनेर्जी द्वारा मिमिक्री करने और कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा वीडियो बनाने पर हरियाणा के झज्जर जिले की धनखड़ खाप बारह नाराज हो गई है. इस प्रकरण पर अपना विरोध जताने के लिए धनखड़ खाप बारह के उप-प्रधान जयपाल फतेहपुरी ने पंचायत की अध्यक्षता की. करीब दो घंटे तक चली इस पंचायत में सभी वक्ताओं ने इस पूरे प्रकरण पर अपना विरोध जताया.

उनका कहना था कि इस पूरे प्रकरण को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया जयपाल,उप-प्रधान धनखड़ खाप बारह ने कहा कि धनखड़ किसी एक जाति के नहीं, बल्कि पूरे किसान समाज के हितैषी है. ऐसे में उनका इस तरह से अपमान किया जाना शर्मनाक है.

उप-राष्ट्रपति की मिमिक्री से नाराज धनखड़ खाप दिल्ली के जंतर-मंतर पर देगी धरना

पंचायत में फैसला लिया गया कि जब तक इस मामले में टीएमसी सांसद बैनर्जी और राहुल गांधी सार्वजनिक तौर पर माफी नहीं मांग लेते तब तक उनका विरोध जारी रहेगा. पंचायत में यह भी कहा गया कि न्याय न मिलने तक धनखड़ खाप बारह कतई चैन से बैठने वाली नहीं है. तय किया गया कि न्याय के लिए समाज की अन्य खाप पंचायतों का भी सहयोग लिया जाएगा. चेतावनी भी दी गई कि जल्द ही इस मामले में धनखड़ खाप बारह दिल्ली कूच करेगी और अन्य खापों की सरदारी के साथ न्याय पाने के लिए दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना देगी.

Tags: Haryana news live, Haryana News Today, Jagdeep Dhankhar

Source link

Leave a Comment