Most Difficult English Words: ये हैं अंग्रेजी के 10 सबसे कठिन शब्द, एक भी बोलना आ गया तो कहलाएंगे उस्ताद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हाइलाइट्स

IELTS ने अंग्रेजी के सबसे कठिन शब्दों की सूची जारी की है
इन शब्दों को बोलना या याद करना काफी मुश्किल है

नई दिल्ली (Most Difficult English Words). किसी भी देश में बसने के लिए वहां की भाषा का ज्ञान होना जरूरी है. कई देशों में अंग्रेजी भाषा प्रमुखता से बोली जाती है. वहां की यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने या नौकरी करने के लिए IELTS एग्जाम पास करना जरूरी है (International English Language Testing System). IELTS ने अंग्रेजी के सबसे कठिन शब्दों की सूची जारी की है.

किसी भी अन्य भाषा की तरह अंग्रेजी सीखना भी आम बात है (Spoken English Classes). अंग्रेजी पर पकड़ बनाने के लिए विभिन्न लर्निंग वेबसाइट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं (English Learning). अंग्रेजी के सबसे कठिन शब्दों को उनके अर्थ के साथ याद करके आप अपने दोस्तों व परिजनों के सामने इंग्लिश मास्टर बन सकते हैं (Most Difficult English Words with Meaning).

अंग्रेजी के सबसे कठिन शब्द कौन से हैं?

1- Pillory: बेइज्जती करना, किसी की पब्लिकली निंदा करना
2- Truculent: लड़ाकू, जो हर समय लड़ाई करने के लिए तैयार रहता हो
3- Pulchritudinous: सुंदर, फिजिकली अट्रैक्टिव
4- Habilimented: सुसंस्कृत, जो अपनी संस्कृति से काफी जुड़ाव महसूस करता हो
5- Juvenescence: युवावस्था, जो अभी यंग एज में है
6- Pettifogging: छोटी-छोटी बातों पर बहस करना
7- Peregrination: सफर, कठिन या घुमावदार सफर
8- Sybarite: लग्जरी का शौक रखने वाला, ऐसा व्यक्ति जो विलासपूर्ण जीवन जीना पसंद करता हो
9- Trichotillomania: किसी के बाल नोंचने की इच्छा करना, इसे असामान्य माना जाता है
10- Vicissitude: किसी परिस्थिति या भाग्य में अवांछित या अप्रिय बदलाव होना

क्या आपसी संवाद में कठिन शब्दों का इस्तेमाल कर सकते हैं?
आपस में बातचीत करते वक्त यानी आम बोलचाल में अंग्रेजी के कठिन शब्दों का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए (English Speaking Skills). किसी भी फॉर्मल या इनफॉर्मल संवाद में ऐसी भाषा व शब्दों का इस्तेमाल करना चाहिए, जो हर किसी को समझ में आ सके. वहां जबदस्ती अंग्रेजी भाषा का ज्ञान झाड़ने की जरूरत नहीं होती है.

ये भी पढ़ें:
ये है अंग्रेजी सीखने का सबसे Smart तरीका, नहीं रहेगी फेल होने की कोई गुंजाइश

फ्री में सीखें अंग्रेजी, 1 रुपया भी नहीं होगा खर्च, बस याद रखें ये टिप्स

Tags: English Learning, Language

Source link

Leave a Comment