इन मरीजों के लिए कोरोना जांच अब अनिवार्य, पॉजिटिव रहेंगे होम क्वारंटीन में, जानें दूसरे देशों का हाल और JN.1 वायरस फैलने की रफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नई दिल्ली. देश के कई राज्यों में कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है. कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से खांसी, जुकाम, बुखार और सांस के मरीजों को आरटीपीसीआर और एंटीजन टेस्ट कराने की सलाह दी है. दिल्ली एम्स, राम मनोहर लोहिया, सफदरजंग और एलएनजेपी के डॉक्टर ओपीडी में आ रहे मरीजों को कोविड टेस्ट कराने को कह रहे हैं. हालांकि, दुनिया के दूसरे देशों की तुलना में भारत में कोविड के सब वैरिएंट JN.1 के अबतक 21 मामले ही सामने आए हैं. अगर दिल्ली-एनसीआर की बात करें तो गाजियाबाद में बीजेपी पार्षद के कोविड पॉजिटिव होने के बाद दिल्ली में भी 4 और कोविड संक्रमित मरीज मिले हैं.

बता दें कि दिल्ली-एनसीआर के गाजियाबाद में कोरोना के नए वेरिएंच जेएन.1 का पहला केस सामने आया था. गाजियााद के शास्त्रीनगर स्थित महेंद्रा एन्क्लेव में रहने वाले भाजपा पार्षद अमित त्यागी बुधवार को कोरोना संक्रमित हो गए थे. इसके बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई. गाजियाबाद स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अमित को खांसी, जुकाम और बुखार था. उन्होंने प्राइवेट चिकित्सक को दिखाया तो उन्होंने एंटीजन टेस्ट की. टेस्ट में वह पॉजिटिव पाए गए. इसके बाद आरटीपीसीआर जांच भी कराई गई और यह जांच भी पॉजिटिव आई. प्रशासन ने उन्हें अब होम क्वारंटीन में रहने की सलाह दी है.

Covid19 JN.1 Variant, Coronavirus Update, Coronavirus ALERT, Covid deaths, Covid Cases In India Today, Coronavirus Cases In India Latest News, Covid Coronavirus News In Hindi, Corona News In Hindi, Coronavirus India, Coronavirus India Cases, Coronavirus Cases in India, Covid 19 India, Covid 19 Cases in India, Covid 19 India Cases, Coronavirus New Variant JN1, Coronavirus New Variant JN1 Cases, COVID19 Cases, COVID Cases in India Live Updates, Covid-19, covid cases in india, covid news, covid 19, coronavirus india, covid 19 india, coronavirus news, corona cases in india today, coronavirus update, covid 19 coronavirus, corona cases in kerala, corona news, covid cases in delhi, कोरोना वायरस, कोरोना वायरस न्यूज, कोरोना वायरस केस, कोरोना केस, कोविड-19, कोविड केस, कोरोना का नया वेरिएंट, कोरोना का नया वैरिएंट, कोरोना अलर्ट, कोविड अलर्ट, कोविड19

भारत में नए वायरस की संक्रमण दर और देशों के मुकाबले काफी कम है.

कोरोना जांच अनिवार्य
अगर भारत में नए वायरस की संक्रमण दर की बात करें तो यह और देशों के मुकाबले काफी कम है. हालांकि, वैश्विक स्तर पर चार सप्ताह के भीतर JN.1 के फैलने का अनुपात 3.3% से बढ़कर 27.1% तक हो गई है. बता दें कि नवंबर 2021 में पहली बार ओमिक्रॉन वेरिएंट की पहचान हुई थी. जेएन.1 ओमिक्रॉन वेरएंट का ही यह विकसित रूप है. JN.1 ओमीक्रॉन के मूलरूप (बी.1.1.529) बीए.2 (बी.1.1.529.2) में परिवर्तित हो गया, जो आगे चलकर बीए.2.86 पिरोला (बी.1.1.529.2.86) में विकसित हुआ और उसके बाद जेएन.1 (बीए.2.86.1.1) में बदल गया.

कोरोना के नए वेरिएंट की फैलने की रफ्तार
रिसर्च के मुताबिक, BA.2.86 एक ही रोगी के भीतर लगभग एक वर्ष तक विकसित हुआ और अपने पूर्वज BA.2 से 42 बार उत्सर्जित होने के बाद परिवर्तित हुआ. BA.2.86.1 में ORF1a एक नया वर्जन था. BA.2.86.1.1 (JN.1) में तीन अतिरिक्त सबवेरिएंट हैं, जिनमें एक स्पाइक (S:L455S) भी शामिल है.

Covid19 JN.1 Variant, Coronavirus Update, Coronavirus ALERT, Covid deaths, Covid Cases In India Today, Coronavirus Cases In India Latest News, Covid Coronavirus News In Hindi, Corona News In Hindi, Coronavirus India, Coronavirus India Cases, Coronavirus Cases in India, Covid 19 India, Covid 19 Cases in India, Covid 19 India Cases, Coronavirus New Variant JN1, Coronavirus New Variant JN1 Cases, COVID19 Cases, COVID Cases in India Live Updates, Covid-19, covid cases in india, covid news, covid 19, coronavirus india, covid 19 india, coronavirus news, corona cases in india today, coronavirus update, covid 19 coronavirus, corona cases in kerala, corona news, covid cases in delhi, कोरोना वायरस, कोरोना वायरस न्यूज, कोरोना वायरस केस, कोरोना केस, कोविड-19, कोविड केस, कोरोना का नया वेरिएंट, कोरोना का नया वैरिएंट, कोरोना अलर्ट, कोविड अलर्ट, कोविड19

दुनिया के 41 देशों से जेएन.1 के 7,344 मामले सामने आए हैं(प्रतीकात्मक तस्वीर: Shutterstock)

ये भी पढ़ें: Weather Update: कड़ाके की ठंड के लिए दिल्लीवाले हो जाएं तैयार, जान लें IMD का यह लेटेस्ट अपडेट

दुनिया के 41 देशों से जेएन.1 के 7,344 मामले सामने आए हैं, जो विश्व स्तर पर उपलब्ध डाटा का 27.1% हैं. जेएन के सबसे ज्यादा मामले इस समय फ्रांस में है. फ्रांस में 20.1%, संयुक्त राज्य अमेरिका में 14.2%, सिंगापुर में 12.4%, कनाडा 6.8%, यूनाइटेड किंगडम में 5.8% और स्वीडन में 5.0% प्रतिशत जेएन.1 के मामले हैं. भारत में भी अब इसको लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है. पिछले कुछ दिनों से भारत में भी इसकी स्थिति गंभीर होती जा रही है. कोरोना के नए वेरिएंट तेजी से फैल रहा है. इसको देखते हुए बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने सभी राज्यों को सतर्क रहने को कहा है.

Tags: Corona Omicron New Variant, Corona Virus in Delhi, Corona virus in india, Covid 19 Alert

Source link

Leave a Comment