
हाइलाइट्स
मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए आरक्षण का लाभ उठा सकते हैं
विभिन्न वर्गों के उम्मीदवारों को सर्टिफिकेट बनवाने होंगे
नई दिल्ली (NEET 2024 Reservation). नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट दो स्तरों पर होता है. भारतीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में दाखिले के लिए नीट यूजी परीक्षा और मेडिसिन की किसी भी फील्ड में स्पेशलाइजेशन के लिए नीट पीजी परीक्षा देनी होती है. नीट परीक्षा फॉर्म 2023 भरते समय आरक्षण का लाभ उठाने के लिए SC/ST, OBC, PWD, EWS सर्टिफिकेट बनवाए जाते हैं.
नीट परीक्षा में कुछ विशेष कैटेगरी के उम्मीदवारों को आरक्षण का लाभ देने का प्रावधान है (NEET Reservation Categories). इससे उन्हें मेडिकल कॉलेज में दाखिले में छूट मिल जाती है. लेकिन ये सर्टिफिकेट बनवाना आसान नहीं है. इसके लिए कई सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते हैं. वहीं, PWD सर्टिफिकेट कुछ खास मेडिकल कॉलेज में ही बनाए जाते हैं.
PwD कैटेगरी का सर्टिफिकेट कहां से बनवा सकते हैं?
PwD कैटेगरी का फुल फॉर्म पर्सन्स विद डिसेबिलिटीज है. इस वर्ग के तहत उम्मीदवारों को मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए 5% आरक्षण दिया जाता है. PwD कैटेगरी का सर्टिफिकेट इन मेडिकल कॉलेजों से बनवा सकते हैं-
1- वर्धमान मेडिकल कॉलेज & सफदरजंग हॉस्पिटल, नई दिल्ली- आंखों के टेस्ट के अलावा एमसीआई दिशानिर्देशों के अनुसार सभी 21 विकलांगताओं का प्रमाण पत्र यहां से बनवा सकते हैं.
2- ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल मेडिसिन एंड रीहैबिलिटेशन, मुंबई- सिर्फ लोकोमोटर विकलांगता का प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं.
3- एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर- न्यूरोलॉजी, ईएनटी और ऑर्थोपेडिक्स के अलावा एमसीआई दिशानिर्देशों द्वारा तय की गईं सभी 21 विकलांगताओं का प्रमाण पत्र यहां से बनवा सकते हैं.
4- एम्स नागपुर और महाराष्ट्र- लोकोमोटर डिसेबिलिटी, विजुअल इंपेयरमेंट, स्पीच एंड लैंग्वेज डिसेबिलिटीज, रक्त विकारों के कारण विकलांगता.
5- इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन & रिसर्च, कोलकाता
6- मद्रास मेडिकल कॉलेज, चेन्नई
7- गोवा मेडिकल कॉलेज, गोवा
8- सरकारी मेडिकल कॉलेज, अगरतला
9- स्टेट डिसेबिलिटी बोर्ड, अगरतला, त्रिपुरा
10- ग्रांट सरकारी मेडिकल कॉलेज, जे.जे. हॉस्पिटल कंपाउंड, मुंबई
11- सरकारी मेडिकल कॉलेज, तिरुवनंतपुरम, केरल
12- सरकारी मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल, सेक्टर 32, चंडीगढ़
13- इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी, वाराणसी
EWS कैटेगरी का सर्टिफिकेट कहां से बनवा सकते हैं?
EWS यानी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवार अपने परिवार की सालाना आय का सर्टिफिकेट जमा करके आरक्षण का लाभ उठा सकते हैं. इन्हें EWS सर्टिफिकेट यहां से बनवाना होगा-
| जिला मजिस्ट्रेट/ अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट/ कलेक्टर/ उपायुक्त/ अतिरिक्त उपायुक्त/ प्रथम श्रेणी वजीफा मजिस्ट्रेट/ उपविभागीय मजिस्ट्रेट/तालुका मजिस्ट्रेट/ कार्यपालक मजिस्ट्रेट/ अतिरिक्त सहायक आयुक्त | मुख्य प्रेसीडेंसी मजिस्ट्रेट/ अतिरिक्त मुख्य प्रेसीडेंसी मजिस्ट्रेट/ प्रेसीडेंसी मजिस्ट्रेट |
| राजस्व अधिकारी, जो तहसीलदार के पद से नीचे का नहीं हो | उपमंडल अधिकारी या वह क्षेत्र, जहां उम्मीदवार और/ या उसका परिवार सामान्य रूप से रहता है |
OBC, SC/ST कैटेगरी का सर्टिफिकेट कहां से बनवा सकते हैं?
OBC, SC/ST सर्टिफिकेट बनवाने के लिए कुछ खास दस्तावेज की जरूरत पड़ती है. जानिए नीट परीक्षा फॉर्म भरते समय आरक्षण के लिए ये डॉक्यूमेंट्स कहां से बनवा सकते हैं.
| वर्ग | नोडल अथॉरिटी |
| PwD (लोकोमोटर डिसेबिलिटी) | चयनित केंद्रीय सरकारी अस्पतालों में गठित मेडिकल बोर्ड |
| OBC-NCL | जिला मजिस्ट्रेट/ अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट/ कलेक्टर, उपायुक्त/ अतिरिक्त उपायुक्त/ प्रथम श्रेणी वजीफा मजिस्ट्रेट/ उपविभागीय मजिस्ट्रेट/ तालुका मजिस्ट्रेट/ कार्यकारी मजिस्ट्रेट/ अतिरिक्त सहायक आयुक्त या मुख्य प्रेसीडेंसी मजिस्ट्रेट/ अतिरिक्त मुख्य प्रेसीडेंसी मजिस्ट्रेट/ प्रेसीडेंसी मजिस्ट्रेट, राजस्व अधिकारी (तहसीलदार के पद से नीचे का नहीं), उपविभागीय अधिकारी |
| SC/ST | जिला मजिस्ट्रेट/ अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट/ कलेक्टर, उपायुक्त/ अतिरिक्त उपायुक्त/ प्रथम श्रेणी वजीफा मजिस्ट्रेट/ उपविभागीय मजिस्ट्रेट/ तालुका मजिस्ट्रेट/ कार्यकारी मजिस्ट्रेट/ अतिरिक्त सहायक आयुक्त या मुख्य प्रेसीडेंसी मजिस्ट्रेट/ अतिरिक्त मुख्य प्रेसीडेंसी मजिस्ट्रेट/ प्रेसीडेंसी मजिस्ट्रेट, राजस्व अधिकारी (तहसीलदार के पद से नीचे का नहीं), उपविभागीय अधिकारी |
ये भी पढ़ें:
एससी, एसटी, ओबीसी के अलावा और किसे मिलता है आरक्षण? नीट देने से पहले समझें नियम
नीट परीक्षा में लड़कियों को कितनी छूट मिलती है? EWS, OBC के लिए क्या हैं नियम?
.
Tags: NEET, Neet exam, OBC Reservation, नीट
FIRST PUBLISHED : December 21, 2023, 13:55 IST





