
हाइलाइट्स
मन की बात रेडियो कार्यक्रम में पीएम मोदी देश के लोगों को संबोधित करते हैं.
आईआईएम रोहतक की रिसर्च के मुताबिक यह कार्यक्रम 100 करोड़ श्रोताओं तक पहुंच चुका है.
Mann ki Baat: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 अक्टूबर साल 2014 से देश की जनता से मन की बात कर रहे हैं. इस साल अप्रैल में ही मन की बात के 100 एपिसोड पूरे हुए हैं. ऑल इंडिया रेडियो, डीडी नेशनल और डीडी न्यूज पर आने वाले इस रेडियो प्रोग्राम को न केवल देश के लोग बल्कि छोटे-छोटे बच्चे और स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्र भी बड़े प्यार से सुनते हैं. इन एक सैकड़ा एपिसोड्स में पीएम मोदी ने तमाम तरह के मुद्दों पर बात की है, जिनमें बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत, परीक्षा की बातें, अमृत महोत्सव, प्रकृति और खादी सहित कोरोना में सावधानियां आदि सभी बातें शामिल हैं.
पीएम मोदी को लगातार सुनने के बाद क्या आप बता सकते हैं कि इन 100 एपिसोडों में पीएम मोदी ने सबसे ज्यादा किसका नाम लिया है? किसके बारे में सबसे ज्यादा बार चर्चा की है? आखिर कौन है वो? आइए बताते हैं आपको..
दरअसल पीएम मोदी ने 100 में से करीब 34 एपिसोडों में बार-बार एक ही नाम लिया था और वह नाम है आयुष.. आपको बता दें कि आयुष कोई व्यक्ति नहीं है, बल्कि आज देश और दुनिया को आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथी, सिद्धा, नेचरोपैथी और योग से लाभ देने वाला आयुष मंत्रालय है.
हाल ही में ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद गोवा की एनिवर्सरी पर आयुष मंत्रालय के सचिव, वैद्य राजेश कोटेचा ने बताया, ‘आयुष मंत्रालय बहुत तेजी से प्रगति कर रहा है. प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में आयुष मंत्रालय की तारीफ भी की है और एक रिसर्च के मुताबिक 100 में से लगभग 34 एपिसोड में उन्होंने आयुष के बारे में खूब चर्चा की है. जो बताता है कि हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं’
.
Tags: Mann Ki Baat, Narendra modi, PM Modi
FIRST PUBLISHED : December 21, 2023, 14:32 IST





