CAT 2023 Result: कैट का रिजल्ट हो गया जारी, देखें अपना स्‍कोर, यहां करें चेक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

IIM CAT Result 2023: भारतीय प्रबंधन संस्थान, लखनऊ (आईआईएम)  ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) का रिजल्ट जारी कर दिया है. उम्मीदवार जो भी इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे आईआईएम कैट की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. कैट 2023 की परीक्षा 26 नवंबर को देशभर के 167 शहरों में फैले 375 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी. इस बार 100 परसेंटाइल पाने वालों में कुल 14 अभ्‍यर्थी शामिल हैं. कैट कन्‍वेनर 2023 प्रो. संजीत सिंह ने बताया कि कैट का रिजल्‍ट वेबसाइट पर देखा जा सकता है.

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे नीचे दिए गए इस लिंक के जरिए कैट 2023 का रिजल्ट चेक कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से भी रिजल्ट देख सकते हैं. इस परीक्षा के लिए कुल 3.28 लाख रजिस्टर योग्य उम्मीदवारों में से लगभग 2.88 लाख उम्मीदवार परीक्षा के लिए शामिल हुए थे. आईआईएम लखनऊ ने एक आधिकारिक नोटिस के जरिए बताया था कि कुल उपस्थिति लगभग 88 प्रतिशत दर्ज की गई थी.

यहां चेक करें कैट 2023 का रिजल्ट 

इन राज्यों के उम्मीदवारों को मिले थे 100 परसेंटाइल स्कोर 
बता दें कि पिछले साल 100 परसेंटाइल स्कोर करने वाले उम्मीदवारों में से 2-2 दिल्ली, महाराष्ट्र और तेलंगाना से संबंध रखते थे. वहीं एक-एक गुजरात, हरियाणा, केरल, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से थे.

CAT स्कोर के जरिए इन IIM कॉलेजों में मिलेगा दाखिला
आईआईएम अहमदाबाद
आईआईएम अमृतसर
आईआईएम बैंगलोर
आईआईएम बोधगया
आईआईएम कलकत्ता
आईआईएम इंदौर
आईआईएम जम्मू
आईआईएम काशीपुर
आईआईएम कोझिकोड
आईआईएम लखनऊ
आईआईएम मुंबई
आईआईएम नागपुर
आईआईएम रायपुर
आईआईएम रांची
आईआईएम रोहतक
आईआईएम संबलपुर
आईआईएम शिलाॅग
आईआईएम सिरमौर
आईआईएम तिरुचिरापल्ली
आईआईएम उदयपुर
आईआईएम विशाखापत्तनम

CAT 2023 Result यहां से करें चेक
IIM CAT की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
उस लिंक पर क्लिक करें, जहां लिखा हो.
आवश्यक विवरण दर्ज करें.
आपका CAT 2023 Result स्क्रीन पर दिखाई देगा.
कैट 2023 रिजल्ट चेक करें और इसे सेव करें.

ये भी पढ़ें…
एनडीए में नौकरी पाने की क्या है एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया, कौन भर सकता है फॉर्म?
आरआरबी एनटीपीसी में कितनी मिलती है सैलरी, कौन-कौन सी है सुविधाएं?

Tags: Admission, IIM

Source link

Leave a Comment