कौन है कुश्ती संघ के नए चीफ संजय सिंह? दादा से सीखी रेसलिंग, परिवार में कई पहलवान, बृजभूषण सिंह से कनेक्‍शन भी जान लें

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नई दिल्‍ली. भाजपा नेता संजय सिंह को भारतीय कुश्ती संघ का नया अध्यक्ष चुना गया है. बीते एक साल से पहलवानों के साथ कथित यौन शोषण को लेकर विवादों में घिरे बृजभूषण शरण सिंह की जगह वो लेंगे. मूल रूप से वाराणसी के रहने वाले संजय सिंह को बृजभूषण का करीबी माना जाता है. दोनों करीबी दोस्‍त हैं. मन में सवाल उठना लाजमी है कि आखिर संजय सिंह कौन हैं, जिन्‍हें विवाद के बाद इतनी बड़ी जिम्‍मेदारी दी जा रही है. आइये हम आपको उनके बारे में बताते हैं.

संजय सिंह अपने प्रतिद्वंदी अनीता श्योराण को मात देते हुए भारतीय कुश्ती संघ का अध्‍यक्ष बनने में कामयाब रहे. वो 2008 से कुश्ती से जुड़े हैं. 2009 में बृजभूषण जब यूपी कुश्ती संघ के अध्यक्ष बने थे तब संजय वहां उपाध्यक्ष थे. संजय सिंह की शिक्षा काशी हिन्दू विश्‍वविद्यालय में हुई. बचपन से ही संजय कुश्‍ती से जुड़े रहे हैं. उनके दादा कन्‍हैया सिंह बनारस में हर महाशिवरात्रि पर बहुत बड़ा कुश्‍ती का दंगल कराते थे. उनके परिवार में कई पहलवानों ने जन्‍म दिया, जिसमें मंगला राय का नाम भी शामिल है.

यह भी पढ़ें:- इस शहर में 10 दिन में चिकन की कीमत आसमान पर, अफसरों के लिए बड़ा सिरदर्द, जानें वजह

संजय सिंह पहले बनारस कुश्‍ती संघ के अध्‍यक्ष बने. बनारस में मैट पर कुश्‍ती कराने का श्रेय संजय सिंह को ही जाता है. 2009 में वो उत्‍तर प्रदेश कुश्‍ती संघ के उपाध्‍यक्ष बने. संजय संघ और उनका परिवार शुरू से ही स्‍वयं सेवक संघ से जुड़ा रहा है. वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के बड़े समर्थक भी हैं.

कौन है कुश्ती संघ के नए चीफ संजय सिंह? दादा से सीखी रेसलिंग, परिवार में कई पहलवान, बृजभूषण सिंह से कनेक्‍शन भी जान लें

करीबी को चुनाव लड़ाने में कामयाब रहे भृजभूषण
बृजभूषण शरण सिंह पर देश के बड़े पहलवानों ने यौन शोषण का अरोप लगाया था. अपनी मांगों को लेकर वो दो बार दिल्‍ली के जंतर मंतर पर धरने पर भी बैठे थे. पहलवानों से यह वादा किया गया था कि कुश्‍ती महासंघ के चुनाव लड़ने में सांसद और उनके परिवार के सदस्याें को अनुमति नहीं दी जाएगी. बृजभूषण के बेटे प्रतीक और दामाद विशाल WFI चुनाव रेस से दूर रहे. हालांकि वो अपने खास सहयोगी संजय सिंह को चुनाव लड़ाकर जीत दिलाने में सफल रहे. बता दें कि डब्ल्यूएफआई चुनाव के लिए प्रक्रिया इसी जुलाई में शुरू हुई थी. कोर्ट में इस फैसले को लेकर लगातार देरी होती रही. सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा लगाई गई रोक को खारिज करते हुए चुनाव कराने की मंजूरी दे दी थी.

Tags: BJP MP Brijbhushan Sharan Singh, Wrestling Federation of India

Source link

Leave a Comment