
हाइलाइट्स
आईआईएम में एडमिशन के लिए कैट परीक्षा पास करना जरूरी है
कैट रिजल्ट जारी होने के बाद IIM टॉप परफॉर्मर्स को ई-मेल भेजते हैं
नई दिल्ली (CAT 2023 Result). भारत में कुल 20 आईआईएम हैं. इनमें से किसी में भी एडमिशन हासिल करने के लिए कैट यानी कॉमन एडमिशन टेस्ट पास करना जरूरी है. कैट रिजल्ट 2023 के बिना किसी भी आईआईएम में एडमिशन नहीं मिल सकता है. कैट परीक्षा के बाद भी उम्मीदवार को कई पहलुओं पर परखने के बाद ही आईआईएम में दाखिला मिलता है.
इस साल कैट परीक्षा 26 नवंबर को हुई थी. साल 2023 में कैट परीक्षा के लिए अब तक के सबसे ज्यादा आवेदन आए थे. कुछ 3.28 लाख आवेदकों में से 2.88 लाख परीक्षार्थियों ने कैट परीक्षा 2023 दी थी. कैट 2023 रिजल्ट iimcat.ac.in पर चेक कर सकते हैं. कई परीक्षार्थी जानना चाहते हैं कि क्या कैट परीक्षा पास करते ही आईआईएम में एडमिशन मिल जाएगा? यहां समझिए IIM में एडमिशन का पूरा प्रोसेस.
CAT 2023 Result: कैट 2023 रिजल्ट के बाद क्या?
कैट 2023 रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स को पर्सनल इंटरव्यू, लिखित योग्यता परीक्षा या ग्रुप डिस्कशन के लिए बुलाया जाता है. यह कटऑफ मार्क्स पर निर्भर करता है. IIM अहमदाबाद, बेंगलुरु, कोलकाता, लखनऊ समेत सभी पुराने आईआईएम की प्रवेश प्रक्रिया नए खुले IIM रांची, रायपुर, त्रिची, उदयपुर, काशीपुर, जम्मू, सिरमौर, संबलपुर और बोधगया से अलग होती है.
CAT 2023 Result: IIM में एडमिशन का प्रोसेस क्या है?
आईआईएम में दाखिले के लिए हर संस्थान के अपने नियम हैं. हालांकि ज्यादातर आईआईएम में प्रवेश प्रक्रिया के शुरुआती चरण एक जैसे होते हैं-
1- कैट रिजल्ट जारी होने के बाद सभी आईआईएम कटऑफ लिस्ट के आधार पर अपनी वेबसाइट पर सूची जारी करेंगे (IIM CAT Result).
2- सभी आईआईएम कैट रिजल्ट जारी होने के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए ई-मेल भेजते हैं. टॉप पर्सेंटाइल हासिल करने वाले युवाओं को कई IIM से कॉल आ जाता है.
3- अभ्यर्थियों को भेजे जाने वाले ई-मेल में एक रजिस्ट्रेशन लिंक, रजिस्ट्रेशन पूरा करने की अंतिम तिथि, रिटेन एबिलिटी टेस्ट/ जीडी और इंटरव्यू डेट, समय व स्थान की जानकारी दी जाती है.
4- आईआईएम में एडमिशन के लिए उम्मीदवारों का मूल्यांकन जनरल नॉलेज, कम्युनिकेशन स्किल, पिछले राउंड में उनके प्रदर्शन और बौद्धिक क्षमता के आधार पर किया जाता है.
5- IIM प्रवेश प्रक्रिया में अलग-अलग पैरामीटर्स के लिए कुछ अंक तय किए जाते हैं. इसमें कैट 2023 स्कोर, इंटरव्यू, लिखित परीक्षा, 10वीं और 12वीं के अंक व यूजी रिजल्ट को वरीयता दी जाती है.
6- जिन अभ्यर्थियों के पास वर्क एक्सपीरियंस यानी काम करने का अनुभव होता है, उन्हें आईआईएम एडमिशन प्रोसेस में एक्सट्रा अंक दिए जाते हैं.
7- सभी IIM उम्मीदवारों को सेलेक्ट करते समय इस बात का ध्यान रखते हैं कि स्टूडेंट्स विविध शैक्षिक पृष्ठभूमि के हों.
IIM Admission: किस IIM में कितनी सीटें हैं?
सभी आईआईएम को मिलाकर 5 हजार से ज्यादा सीटों पर एडमिशन का प्रोसेस शुरू होगा (IIM Total Seats). इस हिसाब से देखा जाए तो इस साल आईआईएम की हर सीट पर 56 से ज्यादा दावेदार हैं.
1- आईआईएम, कोलकाता- 462
2- आईआईएम, अहमदाबाद- 385
3- आईआईएम, बैंगलोर- 565
4- आईआईएम, लखनऊ- 419
5- आईआईएम, कोझिकोडे- 525
6- आईआईएम, इंदौर- 450+150
7- आईआईएम, शिलौंग- 180
8- आईआईएम, रोहतक- 210+150
9- आईआईएम, रांची- 240+60
10- आईआईएम, रायपुर- 210
11- आईआईएम, तिरुचिरापल्ली- 210
12- आईआईएम, काशीपुर- 210
13- आईआईएम, उदयपुर- 150
14- आईआईएम, नागपुर- 240
15- आईआईएम, अमृतसर- 240
16- आईआईएम, बोधगया- 120
17- आईआईएम, सिरमौर- 170
18- आईआईएम, विशाखापट्टनम- 120
19- आईआईएम, संबलपुर- 120
20- आईआईएम, जम्मू- 120
ये भी पढ़ें:
IIM में 5500 सीटों पर होगा दाखिला, चूक गए तो यहां भी कर सकते हैं अप्लाई
आईआईएम की लाखों की फीस में क्या है शामिल? समझें 30 लाख का पूरा हिसाब
.
Tags: Admission, Baby IIM List, IIM, IIM Ahmedabad
FIRST PUBLISHED : December 21, 2023, 16:52 IST





