एसएससी कांस्टेबल जीडी भर्ती में OBC, SC, ST से लेकर किसको क्या मिलती है छूट, जानें सब कुछ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

SSC GD ConsTable Bharti 2024 : सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) और एसएसएफ में कांस्टेबल जीडी व असम राइफल्स में राइफलमैन के 26 हजार से अधिक राइफलमैन के पदों पर भर्ती निकली है. कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से जारी भर्ती अधिसूचना के अनुसार कांस्टेबल जीडी भर्ती 2024 के लिए आवेदन 31 दिसंबर तक होंगे. एसएससी कांस्टेबल जीडी भर्ती में एससी, एसटी, ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों, एक्स सर्विसमैन समेत साल 1984 के दंगों में मारे गए लोगों के आश्रितों को कई प्रकार की छूट मिलेगी. यह छूट उम्र सीमा से लेकर फिजिकल स्टैंडर्ड तक में मिलेगी. इसके बारे में आइए विस्तार से जानते हैं..

आयु सीमा में छूट

कांस्टेबल जीडी भर्ती के लिए उम्र सीमा 18 से 23 साल है. उम्मीदवारों का जन्म 2 जनवरी 2001 से पहले और 1 जनवरी 2006 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए. भिन्न-भिन्न कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में इस प्रकार छूट मिलेगी-

कैटेगरी  उम्र में छूट 
एससी/एसटी 5 साल
ओबीसी 3 साल
एक्स सर्विसमैन 3 साल
1984 और 2022 के दंगों के मृतकों के आश्रित और बच्चे (अनारक्षित/EWS) 5 साल
1984 और 2022 के दंगों के मृतकों के आश्रित और बच्चे (ओबीसी) 8 साल
1984 और 2022 के दंगों के मृतकों के आश्रित और बच्चे (एससी/एसटी) 10 साल

एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर्स को वेटेज

कांस्टेबल जीडी भर्ती में एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर कैंडिडेट्स को 5%, बी सर्टिफकेट होल्डर को 3% और एनसीसी ए सर्टिफिकेट होल्ड को 2% बोनस/इनसेंटिव मार्क्स मिलते हैं.

शारीरिक मापदंड में छूट

कांस्टेबल जीडी भर्ती के लिए पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई कम से कम 170 सेमी और महिला आवेदकों की 157 सेमी होनी चाहिए. जबकि सीना बिना फुलाए 80 सेमी होनी चाहिए. अधिकतम 5 सेमी फूलनी चाहिए. भिन्न-भिन्न कैटेगरी केउम्मीदवारों को अधिकतम लंबाई और चेस्ट साइज में छूट मिलने का प्रावधान है. जो इस प्रकार है-्र

लंबाई में छूट 

कैटेगरी  पुरुष  महिला
एसटी 162.5 150.0
नॉर्थ ईस्ट राज्यों के एसटी 157.0 147.5
माओवाद/नक्सल प्रभावित जिलों के एसटी 160.0 147.5
गढ़वाली, कुमायूंनी, डोगरा, मराठा और असम, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख 165.0 155.0
नॉर्थ-ईस्टर्न राज्यों अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा के उम्मीदवार 162.5 152.5
गोरखा टेरिटोरियल एडमिनिस्ट्रेशन में आने वाले दार्जिलिंग, कलिम्पोंग और कर्सियांग और Mouzas सब डिवीजन के उम्मीदवार 157.0 152.5

सीने के साइज में छूट 

कैटेगरी बिना फुलाए (सेमी) फुलाने के बाद (सेमी)
एसटी कैटेगरी के सभी उम्मीदवार 76 5
गढ़वाली, कुमायूंनी, डोगरा, मराठा कैटेगरी के साथ असम, हिमाचल प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर व लद्दाख के उम्मीदवार 78 5
नॉर्थ-ईस्टर्न राज्यों अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा व गोरखा टेरिटोरियल एडमिनिस्ट्रेशन 77 5

यहां क्लिक करके नोटिफिकेशन देखें 

ये भी पढ़ें…
अगर रखते हैं ये डिग्री, तो बिना परीक्षा आईबी में पाएं नौकरी, बंपर पदों पर हो रही है बहाली
एनडीए में नौकरी पाने की क्या है एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया, कौन भर सकता है फॉर्म?

Tags: Constable, Government jobs, Jobs in india, SSC Recruitment

Source link

Leave a Comment