
केसानाकुर्ती सूर्य प्रकाश राव
ककिनाडा (गोदावरी): हम सभी लोग अपने-अपने अराध्य को खुश करने के लिए क्या नहीं करते हैं. कुछ ऐसा ही हुआ है आंध्र प्रदेश के ककिनाडा में. यहां के हनुमान मंदिर में एक धार्मिक अनुष्ठान के दौरान भक्तों ने अपने अराध्य को 10-20 दर्जन नहीं बल्कि पूरे एक लाख केले अर्पित किए. यह अपने तरह का एक नया रिकॉर्ड है. यहां भगवान हनुमान की एक विशाल मूर्ति है. उसी के सामने ये केले चढ़ाए गए. यह मंदिर राज्य के गोदावरी जिले के काकिनाडा के श्रीपीतम में है. यह पूरा धार्मिक अनुष्ठान स्वामी परिपूर्णनंदा की देखरेख में संपन्न हुआ.
पूरे अनुष्ठान के दौरान भक्त जय हनुमान के जयकारे लगाते रहे. इस कारण पूरा इलाका जय हनुमान की ध्वनि से गूंज रहा था. इस मौके पर आए सभी श्रद्धालु पीले वस्त्र में थे. इस कारण पूरा वतावरण ही धार्मिक हो गया था. स्वामी परिपूर्णानंद के नेतृत्व में 11 पुजारियों ने इस पूरे अनुष्ठान को संपन्न करवाया. यहीं पर श्रद्धालुओं ने एक लाख केले चढ़ाए. अपने अराध्य को केले अर्पित करने के बाद सभी श्रद्धालु पूजा में शरीक हुए. इसके अलावा हजारों की संख्या में अन्य श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार करते रहे.
इस धार्मिक अनुष्ठान में न केवल स्थानीय लोग बल्कि आसपास के श्रद्धालु भी शामिल हुए. कई श्रद्धालु तो पड़ोस के राज्यों से आए थे. यह आंध्र प्रदेश में अपने तरह का पहला धार्मिक अनुष्ठान था, जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. आयोजकों ने अनुष्ठान खत्म होने के बाद अन्ना प्रसादम वितरित किया.
इसके साथ ही श्रीपीतम में एक महीने तक सतकोटि कुमकुमार्चना का जाप हुआ. यह देश के अध्यात्मिक इतिहास में अपने तरह का अनोखा अनुष्ठान था. इस अनुष्ठान में महिला श्रद्धालुओं ने जमकर हिस्सा लिया. ये महिलाएं अपनी बेटियों के साथ इसमें शामिल होने आई थीं.
.
Tags: Hindu Temple
FIRST PUBLISHED : December 21, 2023, 17:27 IST





