बंदर से मानव जाति का विकास, AI ने दिखाई भविष्य के इंसान की झलक, वीडियो देख सहम जाएंगे आप!

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नई दिल्‍ली. ऐसा माना जाता है कि हमारे पुर्वज कभी बंदर हुआ करते थे. समय और जरूरत के साथ-साथ इंसान के बॉडी शेप में भी बदलाव हुआ. बंदर से आज का इंसान बनते-बनते हममें के कई बदलाव आए. पहले पूंछ हटी. सदियों पहले का मानव काफी हट्टा-कट्टा और लंबा चौड़ा हुआ करता था. आज तकनीक के दौर में लोग ज्‍यादा फिजिकल एक्टिविटी नहीं करते हैं. धीरे-धीरे उनकी हाइट कम होती जा रही है. इस वक्‍त सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से टाइम लैप्‍स के माध्‍यम से यह बताया गया है कि कैसे इंसानी शरीर, फैशन में बदलाव आया और भविष्‍य का मानव कितना खतरनाक हो सकता है.

वीडियो की शुरुआत में बंदर से आदिमानव का दौर दिखाया गया है, जहां लोग भाले की मदद से जानवरों का शिकार करते थे. वक्‍त बीतता गया और फिर राजा-महाराजाओं का दौर आया. जहां उस वक्‍त की जरूरत के अनुसार मनुष्‍य को सिर पर मुकुट व कपड़े पहने दिखाया गया. वक्‍त और आगे बीतता गया और लोगों के पहनावे में बदलाव आता चला गया. वीडियो में दिखाया गया कि कैसे कवच पहनकर तलवार-भाले से युद्ध लड़ने वाला इंसान आज के दौर तक पहुंचता है.

यह भी पढ़ें:- देश में फिर पैर पसार रहा कोरोना, नए वैरिएंट JN.1 से दहशत! कौन सा राज्‍य बना गढ़?

भविष्‍य का मानव कितना खतरनाक?
AI की मदद से तैयार किए गए वायरल वीडियो में युवक को आज से 10-20 साल पुराने फैशन सेंस से लेकर आज के पहनावे और हेयर स्‍टाइल में दर्शाया गया. सबसे इंट्रस्‍टिंग चीज तब होती है जब वीडियो में एआई की मदद से भविष्‍य के मानव को दिखाया गया. हम एवेंजर जैसी हॉलीवुड की फिल्‍मों में देख चुके हैं कि कैसे रोबॉट की तरह के कपड़े पहनकर इंसान आसमान में उड़ने लगता है. एआई आधारित वीडियो में दावा किया गया कि भविष्‍य में हम साइबॉक्‍स में बदल जाएंगे. इसके बाद हम ह्यूमनआइड में तबदील हो जाएंगे. मतलब साफ है कि भविष्‍य का मानव पूरी तरह से सिम्‍यूलेशन में बदल चुका होगा.

Tags: Artificial Intelligence, Viral news, Viral video

Source link

Leave a Comment