सुकेश चंद्रशेखर के ख़तों और मैसेज से परेशान हुई जैकलीन फर्नाडीज, पटियाला हाउस कोर्ट में दायर की याचिका

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नई दिल्‍ली. ठगी के मामले में जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर के आपत्तिजनक खतों और मैसेज से आजिज आकर बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज ने कोर्ट का रुख किया है. जैकलीन ने इनके चलते अपनी सुरक्षा को खतरे का अंदेशा जताते हुए कोर्ट से राहत की मांग की है. जैकलीन का कहना है कि 18 जुलाई को कोर्ट में सुनवाई के दौरान जैकलीन के साथ सुकेश चंद्रशेखर भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ा था. उसी दरम्यान सुकेश चंद्रशेखर की ओर से उसे आपत्तिजनक वॉयस नोट और मैसेज मिला. अगली सुनवाई 17 जनवरी को होगी.

जैकलीन का कहना है कि उसे लेकर मीडिया को भेजे खतों में उसे लेकर जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल सुकेश चंद्रशेखर करता है, वो न केवल उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाला है, बल्कि इसके चलते उनकी सुरक्षा को भी खतरा पैदा हो गया है. पुलिस और जेल ऑथोरिटी से शिकायत की, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. कोर्ट से मांग की है कि वो जेल ऑथरिटी और पुलिस को निर्देश दे कि सुकेश चंद्रशेखर को उसे लेकर आगे कोई भी पत्र,मैसेज भेजने और बयान जारी करने से रोका जाए. जेल ऑथरिटी से इस बारे में की गई कार्रवाई के बारे में रिपोर्ट तलब की जाए.

सुकेश चंद्रशेखर के ख़तों और मैसेज से परेशान हुई जैकलीन फर्नाडीज, पटियाला हाउस कोर्ट में दायर की याचिका

सुकेश चंद्रशेखर 200 करोड़ से ज़्यादा की ठगी के मामले में अहम गवाह
दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने कोर्ट में दाखिल जवाब में कहा कि सुकेश चंद्रशेखर 200 करोड़ से ज़्यादा की ठगी के मामले में अहम गवाह है. जिस तरह से सुकेश चंद्रशेखर जैसे आरोपी द्वारा उसे परेशान किया जा रहा है, वो चिंता का विषय है. पुलिस का कहना है कि इसका ट्रायल पर ग़लत असर पड़ेगा. लिहाजा कोर्ट अपनी ओर से उपयुक्त दिशानिर्देश जारी करें.

Tags: Bollywood actress, Jacqueline fernandez, Sukesh Chandrasekhar

Source link

Leave a Comment