राजस्थान में कोरोना ने फिर दी दस्तक, जैसलमेर में मिले 2 पॉजिटिव केस, 26 दिसंबर को होगी मॉक ड्रिल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जयपुर. राजस्थान में एक बार फिर से कोरोना (Covid) ने दस्तक दे दी है. राजस्थान में कोरोना के ये पॉजिटिव जैसलमेर जिले में सामने आए हैं. उसके बाद उनको होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है. कोरोना की दुबारा दस्तक देने के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है. आज ही अतिरिक्त मुख्य सचिव ने की कोविड की तैयारियों की समीक्षा की थी. उन्होंने इसके ग्रेडेड रेस्पॉन्स सिस्टम तैयार करने के निर्देश दिए थे. वहीं कोविड प्रबंधन के लिए राज्य स्तरीय कमेटी गठित की थी. कोविड को लेकर अस्पतालों की तैयारी के लिए 26 दिसबंर को मॉक ड्रिल की जाएगी.

राजस्थान में कोराना ने इस बार सरहदी जिले जैसलमेर से एंट्री ली है. जैसलमेर शहर में दो कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आने पर प्रशासन में हड़कंप मच गया है. शहर के मजदूर पाड़ा के दो युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. उनके बुखार आने के बाद जवाहर चिकित्सालय में सैंपल लिए गए थे. जांच रिपोर्ट में उनके कोरोना पॉजिटिव होने से चिकित्सा महकमा अलर्ट मोड पर आ गया है.

दोनों युवकों को क्वारंटाइन किया गया है
सीएमएचओ और पीएमओ के निर्देश पर चिकित्सा विभाग की टीम ने दोनों युवकों को क्वारंटाइन करवाया गया है. यह कोरोना का कौनसा वेरिएंट है इसकी जांच के लिए सैंपल लैब में भेजे जाएंगे. चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हमें सुबह जानकारी मिली थी कि दो पॉजिटिव केस सामने आए हैं.

दोनों युवकों के संपर्क में आए लोगों के भी सैंपल लिए जा रहे हैं
उनके नमूने कल लिए गए थे. उन्हें सामान्य सर्दी, खांसी और बुखार था. इस मेडिकल टीम तुरंत उनके घर पहुंची. उनके लिए दवाइयां उपलब्ध कराई गई हैं. उन्हें उनके घरों में अलग-थलग कर दिया गया है. उनके पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन लोगों के सैंपल भी लिए जा रहे हैं जो हाल ही में उनके संपर्क में आए थे.

Tags: Corona Case, Jaipur news, Jaisalmer news, Rajasthan news

Source link

Leave a Comment