
नई दिल्ली. ई-कॉमर्स कंपनी स्विगी ने अपनी एनुअल रिपोर्ट में कई रोचक तथ्यों की जानकारी दी है. फूड डिलीवरी का काम करने वाली कंपनी ने बताया है कि फरवरी रोमांस का महीना नहीं है, भले ही इसमें वैलेंटाइन डे और वीक मनाया जाता है. लोग इसी महीने प्रेम का इजहार करते हैं, लेकिन सबसे ज्यादा रोमांस सितंबर में किया जाता है. सितंबर 2023 में कंडोम की बिक्री सबसे अधिक हुई. एक दिन में सबसे अधिक कंडोम की बिक्री की बात करें तो यह 12 अगस्त है. इस दिन स्विगी ने 5,893 पैकेट कंडोम बेचे.
स्विगी ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि भारतीय लोग अब हेल्दी फूड पसंद कर रहे हैं और इसमें मखाना एक पसंदीदा विकल्प बन गया है. 2023 में 1.3 मिलियन से अधिक ऑर्डर मखाना के लिए मिले. वहीं अन्य फलों को पीछे छोड़ते हुए आम को सबसे अधिक लोगों ने पसंद किया है. इसके लिए सबसे अधिक ऑर्डर मिले हैं और पूरे देश में आम खाने के शौकीन बेंगलुरू में हैं. इस शहर ने मुंबई और हैदराबाद को पीछे छोड़ दिया है. 21 मई को पूरे भारत में 36 टन आम भेजे गए.

एक ही दिन में 67 ऑर्डर देने का रिकॉर्ड
वहीं लोगों ने सब्जी कैटेगरी में सबसे अधिक ऑर्डर प्याज, टमाटर और धनिया पत्ता के लिए दिया. कंपनी की ट्रेंड्स रिपोर्ट में कहा गया है कि चेन्नई के एक व्यक्ति ने सबसे बड़ा ऑर्डर देते हुए उसने 31,748 रुपए खर्च कर कॉफी, जूस, कुकीज, नाचोस और चिप्स खरीदे. वहीं, जयपुर के एक शख्स ने एक ही दिन में 67 ऑर्डर देकर रिकॉर्ड बनाया. दिल्ली में एक दुकानदार एक साल में किराने के सामान पर 12,87,920 रुपए खर्च करने के बाद 1,70,102 रुपए की बचत की.
.
Tags: Food business, Swiggy, Valentine, Valentine Day
FIRST PUBLISHED : December 20, 2023, 21:08 IST





