
Success Story: कहते हैं न कि अगर इरादा मजबूत हो, तो हर चीज को पाया जा सकता है. बस एक सही डायरेक्शन में काम करना होता है. फिर चाहे कैसे भी परिस्थिति क्यों न हो. ऐसे ही कहानी आज हम एक IAS Officer की बताने जा रहे हैं, जिनकी आंखों की रोशनी नहीं है. इसके बावजूद भी उन्होंने UPSC की परीक्षा में AIR 143 रैंक हासिल किया है. इनका नाम जयंत मनकले (IAS Jayant Mankale) हैं. आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.
यहां से की इंजीनियरिंग की पढ़ाई
IAS जयंत मनकले महाराष्ट्र के बीड के रहने वाले हैं. उन्होंने संगमनेर के अमृतवाहिनी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की. वह वर्ष 2020 में UPSC परीक्षा पास करने से पहले एक निजी फर्म में मेंटेनेंस इंजीनियर के रूप में काम किया. मनकले रेटिनाइटिस पिगमेंटोसा से पीड़ित होने के बाद अपनी 75 प्रतिशत दृष्टि खो दी थी. यह एक दुर्लभ बीमारी है.
10 साल की उम्र में पिता की हो गई थी मृत्यु
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने 10 साल की उम्र में अपने पिता को खो दिया था. उनके पिता एक पानी पंप ऑपरेटर थे. तब से उनकी मां और दो बड़ी बहनें पुणे में अचार बेचकर उनकी शिक्षा का खर्च उठा रही थीं, क्योंकि उनके पिता की पेंशन बहुत काम थी. उन्होंने अपनी पढ़ाई में हेल्प के लिए एजुकेशन लोन भी लिया और अटूट दृढ़ संकल्प के साथ अपने सपने को साकार करने के लिए जी तोड़ मेहनत की.
ऐसी की थी UPSC की तैयारी
मनकले (IAS Jayant Mankale) बताते हैं कि वह वर्ष 2015 में एक निजी फर्म में काम करते समय 75 प्रतिशत अंधा हो गए थे. उसके बाद उनका जीवन पूरी तरह से अंधकार में था. उनके पिता का पहले ही निधन हो चुका था और आजीविका कमाना एक बड़ा काम था. लेकिन UPSC ने मुझे आशा और एक नया जीवन दिया है. मनकाले ने इस विपरीत आर्थिक संकट से जूझते हुए मराठी माध्यम से UPSC की तैयारी की. आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से वह ऑल इंडिया रेडियो पर समाचार और लेक्चर सुनते थे. लोकसभा और राज्यसभा टीवी पर टॉक शो उनके लिए बहुत उपयोगी साबित रहा.
जयंत वर्ष 2018 में AIR रैंक 923 के साथ यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण की. लेकिन उनका सपना IAS Officer बनने का था. इसके बाद उन्होंने एक और प्रयास किया और AIR 143 के साथ UPSC क्रैक करके IAS बन गए.
ये भी पढ़ें…
हरियाणा बोर्ड ने जारी किया एचटीईटी 2023 का रिजल्ट, ये रहा चेक करने का Direct Link
1.77 लाख की पानी है नौकरी, तो टेक्निकल इंटेलिजेंस एजेंसी में तुरंत करें आवेदन, निकली है बंपर वैकेंसी
.
Tags: IAS, Success Story, UPSC
FIRST PUBLISHED : December 20, 2023, 11:15 IST





