
हाइलाइट्स
इसबार मार्गशीर्ष मास की पूर्णिमा तिथि 26 दिसंबर 2023 को है.
मार्गशीर्ष माह में आने वाली पूर्णिमा साल 2023 की अंतिम पूर्णिमा रहेगी.
पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करके भगवान विष्णु की पूजा का विधान है.
Margashirsha Purnima 2023: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है. प्रत्येक माह में पूर्णिमा तिथि, शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि के अगले दिन आती है. मार्गशीर्ष माह में आने वाली पूर्णिमा तिथि साल 2023 की अंतिम पूर्णिमा रहेगी. इसबार मार्गशीर्ष मास की पूर्णिमा तिथि 26 दिसंबर 2023 को है. पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करके भगवान विष्णु की पूजा का विधान है. ऐसा करने से मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं. इस पूर्णिमा तिथि पर कई शुभ संयोग बनने से यह बेहद खास है. मान्यता है कि, पूर्णिमा का व्रत करने वाले जातकों को सुख सौभाग्य की प्राप्ति होती है. आइए उन्नाव के ज्योतिषाचार्य पं. ऋषिकांत मिश्र शास्त्री से जानते हैं मार्गशीर्ष पूर्णिमा की तिथि, योग, शुभ मुहूर्त और महत्व के बारे में-
मार्गशीर्ष पूर्णिमा 2023 पर शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष पूर्णिमा तिथि 26 दिसंबर को सुबह 5.46 बजे शुरू होगी और अगले दिन यानी 27 दिसंबर को सुबह 6.02 बजे समाप्त होगी. इसबार उदया तिथि में पूर्णिमा 26 तारीख को होने के चलते पूर्णिमा का व्रत 26 सितंबर को ही रखा जाएगा.
मार्गशीर्ष पूर्णिमा 2023 के शुभ योग
ज्योतिषचार्य के अनुसार, मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर शुक्ल योग बन रहा है. यह योग 27 दिसंबर को दोपहर 3.22 बजे तक चलेगा. इसके बाद ब्रह्म योग का संयोग बनता है. शुक्ल योग को बहुत शुभ माना जाता हैं. इसके अलावा, मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर भद्रवास योग भी बन रहा है. इस योग का प्रशिक्षण शाम 05:51 बजे तक रहेगा. माना जाता है कि, इस दौरान भद्रा स्वर्ग में रहेगी.
मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन क्या करना चाहिए?
मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन ब्रह्म मुहूर्त में किसी पवित्र नदी में स्नान करना बेहद शुभ माना जाता है. हालांकि, यदि आप चाहें तो घर पर गंगाजल मिलाकर भी स्नान कर सकते हैं. इसके बाद भगवान लक्ष्मी नारायण की पूजा करें. भगवान विष्णु को पीले रंग के फूल वस्त्र पीली मिठाई आदि चीजें अर्पित करें और सत्यनारायण भगवान की कथा पढ़ें. माना जाता है कि, इस दिन लक्ष्मी नारायण की पूजा करने से घर में खुशहाली आती है.
ये भी पढ़ें: बुधवार को गणेश जी की पूजा के समय जरूर करें ये 5 काम, कुंडली में बुध ग्रह होगा कमजोर, उन्नति के मार्ग भी खुलेंगे
ये भी पढ़ें: बजरंगबली की करते हैं पूजा? मंगलवार को भूलकर भी न करें ये 5 काम, संकट में घिर जाएंगे आप, पड़ सकते हैं लेने के देने
.
Tags: Astrology, Dharma Aastha, Lord vishnu, Religion
FIRST PUBLISHED : December 20, 2023, 09:54 IST





