ट्रैफिक नियमों को तोड़ने से पहले सौ बार सोचें, आपकी कंपनी को जानकारी भेज देगी पुलिस, सोशल मीडिया पर बवाल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बेंगलुरु. बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) ने गलत तरीके के गाड़ी चलाने को रोकने के लिए एक बड़ा कदम उठाने का फैसला किया है. अब ट्रैफिक नियमों (Traffic Rules) को तोड़ने वाले लोगों की कंपनियों को उनकी इस हरकत के बारे में जानकारी भेजी जाएगी. बहरहाल ट्रैफिन नियमों को तोड़ने वाले लोगों के नाम उनकी कंपनियों को भेजने के कदम को लेकर सोशल मीडिया पर जोरदार बहस देखने को मिल रही है. एक यूजर ने पुलिस के इस कदम पर अपनी निराशा जताते हुए एक्स पर कहा कि ‘उनके माता-पिता, ससुराल वालों, चार्टर्ड अकाउंटेंट, उनकी नौकरानियों, पीएम, सीएम, एचएम, एफएम आदि को क्यों नहीं बुलाते?’

‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने कहा कि ‘कंपनियों का अपने कर्मचारियों के ट्रैफिक सेंस पर कोई मालिकाना हक नहीं है. एक फर्म के रूप में मैं इसकी पूरी तरह से उपेक्षा करूंगा. मैं अपने कर्मचारियों का मालिक नहीं हूं. मैं काम के बाहर उनके व्यवहार के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं लेता! यहां तक कि माता-पिता को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता क्योंकि ये लोग वयस्क हैं!’ वहीं पुलिस की इस पहल के बारे में पोस्ट करने वाले एक्स हैंडल महादेवपुरा टास्क फोर्स ने ट्रैफिक पुलिस का समर्थन करते हुए इन टिप्पणियों का जवाब दिया. इस पर कहा गया कि ट्रैफिक पुलिस गलत तरीके से ड्राइविंग को रोकने के लिए कई विकल्प आजमा रही है. इससे पहले की कई कोशिशें नाकाम रही हैं.

इसके बारे में कुछ अन्य लोगों ने सवाल किया कि पुलिस के अभियान के जरिये गिग इकॉनमी में काम करने वाले कामगारों, मुख्य रूप से डिलीवरी एजेंटों, कैब ड्राइवरों और ऑटोरिक्शा चालकों पर कैसे नियंत्रण रखा जा रहा है. एक एक्स यूजर मोहन कुमार ने कहा कि ट्रैफिक नियमों को तोड़ने में पकड़े गए लोगों को पुलिस को अपनी कंपनी के बारे में जानकारी बताने की जरूरत नहीं है. जबकि एक अन्य नेटिजन ने तर्क दिया कि ‘भले ही कंपनियां कोई कार्रवाई न करें, यह एक अच्छा शुरुआती कदम है. हर कंपनी में किसी सार्वजनिक जगह में एक लिस्ट प्रदर्शित की जाए कि किसने यातायात नियमों का उल्लंघन किया है.’

उफ्फ ये ट्रैफिक! जाम का ऐसा आलम… 2 घंटे में बस 1 KM बढ़ पा रहे थे बेंगलुरु के लोग, स्कूल से रात 9 बजे घर पहुंचे बच्चे

ट्रैफिक नियमों को तोड़ने से पहले सौ बार सोचें, आपकी कंपनी को जानकारी भेज देगी पुलिस, सोशल मीडिया पर बवाल

एक दूसरे सोशल मीडिया यूजर ने कहा कि यह एक स्वागत योग्य पहल है. इसके असर के बारे में निश्चित नहीं हूं. वहीं महादेवपुरा टास्क फोर्स ने कहा कि यातायात नियमों को तोड़ते हुए पकड़े गए लोगों पर केवल 500-1,000 रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है. जो उन पर असर डालने के लिए काफी नहीं था. हम चाहते हैं कि परिवहन विभाग नए आदेश जारी कर सके और जुर्माने की रकम में भारी बढ़ोतरी कर सके. वहीं पुलिस ने कहा कि विशेष रूप से विभिन्न संगठनों और फर्मों के साथ आयोजित बैठकों और बातचीत के नतीजों के आधार पर यह उपाय अपनाया गया.

Tags: Traffic Alert, Traffic Jam, Traffic Police, Traffic rules

Source link

Leave a Comment