नशे में धुत शख्स ने पत्नी को बेरहमी से पीटा, आंखें और गाल काटे, हेलमेट से पीट-पीटकर किया बेहोश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बेंगलुरु: कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला को उसके पति ने शराब पीकर बेरहमी से पीटा है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. शराब के नशे में आरोपी ने अपनी पत्नी पर हेलमेट से हमला किया, उसकी आंखें और गाल काट दिए. यह घटना सोमवार रात की बताई जा रही है. घायल महिला और उसकी बेटी का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है. 

दोनों बेलथांगडी क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं. आरोपी की पहचान सुरेश के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि सुरेश और उसकी पत्नी के बीच कुछ बहस हुई थी, जिसके बाद वह अपनी पत्नी पर हमला करने लगा. दक्षिण कन्नड़ जिले के पुलिस अधीक्षक रश्यांत ने इंडिया टुडे को बताया कि 55 वर्षीय सुरेश ने अपनी पत्नी पर अपने हाथ और हेलमेट से हमला किया और उसके चेहरे पर काट लिया, जिससे खून बहने लगा. 

शराब से नशे में बेटी से भी की मारपीट
यहां तक ​​कि जब उनकी बेटी अपनी मां के बचाव में आई तो आरोपी शख्स ने उसके साथ भी मारपीट की. जिसके बाद वह बेहद डर गई और घर छोड़कर भाग गई. अगले दिन यानी मंगलवार सुबह महिला बेहोश पड़ी मिली. फिलहाल उनका और उनकी बेटी का अस्पताल में इलाज चल रहा है. 

नशे में धुत शख्स ने पत्नी को बेरहमी से पीटा, आंखें और गाल काटे, हेलमेट से पीट-पीटकर किया बेहोश

पुलिस ने आरोपी पर लगाई ये धाराएं
पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है और उस पर खतरनाक हथियारों का इस्तेमाल करने (IPC 323, 324, 326) शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करने (आईपीसी 504) ,आपराधिक धमकी (IPC 506) के तहत मामला दर्ज किया गया है. 

Tags: Crime News, Karnataka

Source link

Leave a Comment