पंजाब के सरकारी कर्मचारियों को मिला नए साल का तोहफा, DA में 4 फीसदी बढ़ोतरी का फैसला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नई दिल्ली: पंजाब सरकार ने अपने कर्मचारियों को नए साल का तोहफा दिया है. पंजाब की मान सरकार ने DA में 4% की बढ़ोतरी का ऐलान किया है. यह 1 दिसंबर 2023 से लागू हो जाएगा. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्विटर के माध्‍यम से इस बात की जानकारी दी. आज पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल सर्विस यूनियन (PSMSU) के प्रतिनिधियों के साथ आज पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की बैठक हुई. इस दौरान कर्मचारियों के मुद्दों पर विस्तार में चर्चा हुई. बैठक के बाद सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्‍ता बढ़ाने का निर्णय लिया गया.

मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पंजाबी भाषा में लिखा, ‘आज मैंने पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल सर्विस यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और उनके मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. मैं आपके साथ एक बड़ी खुशखबरी साझा कर रहा हूं कि हम कर्मचारियों को नए साल का तोहफा देने जा रहे हैं. DA में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है, जो 1 दिसंबर 2023 से प्रभावी मानी जाएगी.

पंजाब के सरकारी कर्मचारियों को मिला नए साल का तोहफा, DA में 4 फीसदी बढ़ोतरी का फैसला

बैठक के बाद PSMSU अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि बाकी आठ फीसदी डीए भी जल्द दिया जाएगा. कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना लागू करने, लंबित 12 प्रतिशत डीए जारी करने और संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की मांग कर रहे थे. पीएसएमएसयू ने रविवार को अपनी एक महीने से अधिक लंबी हड़ताल को निलंबित कर दिया था, जो आठ नवंबर से शुरू हुई थी। उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ बैठक से पहले अपनी हड़ताल स्थगित कर दी थी.

Tags: Bhagwant Mann, Punjab news

Source link

Leave a Comment