
नई दिल्लीः 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले नमो ऐप पर सर्वे लॉन्च किया गया है. सर्वे में राष्ट्रीय स्तर के साथ-साथ ग्रामीण स्तर पर जानकारी जुटाने की कोशिश है. चुनाव से पूर्व जनता का मूड जानने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने नमो ऐप की नई शुरुआत की है. इस ऐप के जरिए जनता से सीधा संवाद करने की भी तैयारी है. ऐप के इस सर्वे में राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर पर लोगों के मूड को जानने के लिए दिलचस्प प्रश्न पूछे गए हैं.
नमो ऐप के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों से जुड़ने और अलग-अलग मुद्दों पर बात करते हैं. यहां ऐप उन्हें सीधे देश की जनता से जोड़ता है. नमो ऐप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऑफिशियल ऐप है. एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर इसकी रेटिंग 4 से ऊपर है और इसे लाखों लोग डाउनलोड कर चुके हैं. पीएम मोदी यंग बिजनेसमैन, महिलाओं, छात्रों और किसानों से नमो ऐप के जरिए सीधी बात करते हैं. नमो ऐप के जरिए आप अलग-अलग कार्यों में अपना योगदान भी दे सकते हैं.

नमो ऐप प्रधानमंत्री से मैसेज और ई-मेल पाने का शानदार माध्यम है. इसके जरिए आप प्रधानमंत्री से बात कर सकते हैं अपने सुझाव उनके साथ शेयर कर सकते हैं. इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी मा मन की बात कार्यक्रम भी आप इस ऐप के जरिए सुन सकते हैं. यह मोबाइल ऐप आपको सरकार के कामकाज की जानकारी भी देता है. नमो ऐप में कोई परमिशन कंप्लसरी नहीं है. आप बिना अपना ई-मेल एड्रेस या फोन नंबर डाले बिना भी बतौर गेस्ट ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं. वहीं दूसरी ऐप में ऐसी सहूलियत नहीं है.
.
FIRST PUBLISHED : December 19, 2023, 12:08 IST





