दोस्‍त कभी नहीं भूल पाएंगे ऐसी बर्थडे पार्टी, काटना था केक पर पहुंच गए जेल, 1 छोटी गलती पड़ गई भारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हर‍ियाणा के फरीदाबाद के एक होटल में देररात बिना लाइसेंस और अनुमति के शराब की पार्टी करने पर छापे के दौरान होटल मालिक समेत 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया क‍ि कोतवाली थाने में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

पुलिस ने बताया कि यहां देररात होटल राजमहल में जन्मदिन पार्टी मनायी जा रही थी. उसने बताया कि सूचना मिलने पर महिला थाना की निरीक्षक सविता एवं थाना कोतवाली प्रभारी की अगुवाई में एक टीम ने होटल पर छापा मारा तथा शराब का सेवन कर हंगामा कर रहे 22 आरोपियों को पकड़ा.

रोहिंग्या मुसलमानों पर ‘फर्जी इंड‍ियन’ बनने पर पुल‍िस का बड़ा एक्‍शन! 

उसने बताया कि जब होटल मालिक से लाइसेंस या अनुमति के बारे में पूछा गया तो वह नहीं दिखा सका, तब उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने मंगलवार बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में नीतीश, भारत, आकाश, साहिल, भारत, सचिन, संदीप, अरविन्द, पार्थ, आश, पदम, आकाश, अजय, मुकेश, कमल, साहिल, जगजीत, सिद्धार्थ, महेश,राहुल,राहुल सोनी,ध्रव, और होटल मालिक अनिलकुमार शामिल हैं। सभी आरोपी फरीदाबाद के अलग-अलग स्थानो के रहने वाले है.

सिंह ने कहा कि कोतवाली थानाक्षेत्र में रात्रि करीब 11.00 बजे आमजन की शराब पीकर शांति भंग करने की मिली सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने होटल राजमहल में छापा मारा और वहां से 22 आरोपियों को तथा होटल संचालक को गिरफ्तार कर लिया.

Tags: Birthday, Faridabad News

Source link

Leave a Comment