बच्चों ने देखा पेड़ पर फल लगे हैं और खा गए, उन्हें नहीं पता…क्या था? अब खतरनाक बीमारी ने जकड़ा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दक्षिणी दिनाजपुर/Local-18: पश्चिम बंगाल की घटना है. जगह का नाम है दक्षिणी दिनाजपुर. यहां एक ब्लॉक पड़ता है हरिरामपुर. हरिरामपुर ब्लॉक एक गांव है गोकर्ण. इस गांव में बच्चे खेल रहे थे. बच्चों को भूख लगी तो एक पेड़ देख लिया…उन्हें लगा पेड़ पर कोई फल लगा है. फल समझकर बच्चे उसे खा गए. उन्हें नहीं पता ये क्या था..लेकिन खाने से बाद से बच्चों का पेट खराब हो गया…

पेड़ का पता नहीं चला
अभी तक पेड़ का पता नहीं चला क्योंकि जिन बच्चों ने फल खा थे, उनमें से अमूमन सारे ही बीमार हैं. कुल 9 बच्चे बीमार हुए हैं. सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है. डॉक्टर भी डर गए हैं. यहां तक कि पहले गांव वाले जिस अस्पताल में ले गए थे, वहां से बच्चों को बड़े अस्पताल रैफर कर दिया गया है.

बच्चों को क्या हुआ?
अज्ञात फल खाने के बाद बच्चों को दस्त, उल्टी और तेज सिरदर्द होने लगा. उन्हें गंभीर हालत में गंगारामपुर सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ले जाया गया.

कुछ बच्चों का कहना है फल नहीं बीज से बीमार हुए
हांलांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि फल था बीज, जिससे बीमारी हुई है. इसी बीच एक बीमार बच्चे ने बताया कि उन सभी ने एक साथ एक अज्ञात फल का बीज खा लिया है. तब से ऐसा ही है. ग्रामीण फिलहाल 18 दिसंबर को ही रात करीब बारह बजे नौ बच्चों को गंगारामपुर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ले गए हैं इलाज के लिए. इस घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत फैल गयी है.

Tags: Local18, West bengal

Source link

Leave a Comment