ममता बनर्जी ने क्यों चला ‘खड़गे’ अस्त्र? कांग्रेस के साथ हो गया बड़ा खेला, मिली 31 दिसंबर की डेडलाइन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नई दिल्ली/कोलकाता. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को नई दिल्ली में हुई विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम का प्रस्ताव दिया. वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि सबसे पहले जीतना अहम है और बाकी चीजों पर बाद में फैसला किया जा सकता है.

सूत्रों के अनुसार विरोधी दल की बैठक में ममता बनर्जी ने सीट शेयरिंग जल्द से जल्द पूरा करने का दबाव बनाने के लिए ही खड़गे को गठबंधन के मुखिया के तौर पर प्रोजेक्ट किया है. उनके मुताबिक, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर फाइनल सीट शेयरिंग पर निर्णय लेने के लिए कांग्रेस को 31 दिसंबर तक की डेडलाइन भी दी गई है.

ममता ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से बैठक में कहा कि वे अखिलेश यादव, आम आदमी पार्टी, उद्धव ठाकरे और तृणमूल कांग्रेस से अलग-अलग बैठक करें और सीट शेयरिंग की बात करें. ममता ने राहुल गांधी से उत्तर प्रदेश की बात करते हुए ये भी कहा कि यूपी में कांग्रेस को चाहिए कि वह चुनावों में अखिलेश को सीटों का बड़ा हिस्सा दें.

दरअसल, लंबे समय से ममता और अन्य क्षेत्रीय दल ये बयान देते रहे हैं कि कांग्रेस को लोकसभा चुनावों के लिए क्षेत्रीय दलों को सीटों का बड़ा हिस्सा देना होगा. गठबंधन की पेंच लगातार सीट शेयरिंग को लेकर ही फंसती नज़र आ रही है, जहां एक तरफ़ कांग्रेस ख़ुद को गठबंधन में सबसे बड़ा ‘भाई’ मानती आ रही है, वहीं क्षेत्रीय दल अपने-अपने संबंधित राज्यों में ज़्यादा सीटें चाहते हैं.

Tags: 2024 Lok Sabha Elections, Congress, Mallikarjun kharge, Mamata banerjee, Rahul gandhi

Source link

Leave a Comment