किश्तवाड़ डचिन इलाके से 7 रोहिंग्या औरतों समेत 11 गिरफ्तार, मददगारों पर होगी बड़ी कार्रवाई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जम्‍मू. किश्तवाड़ डचिन इलाके से 7 रोहिंग्या औरतों समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. यहां पुलिस ने कहा है कि इन लोगों के साथ ही अन्‍य मददगारों पर कार्रवाई की जाएगी. दरअसल सातों औरतों ने किश्तवाड़ के लोकल मुस्लिम लड़कों से शादी की थी; फिर पैन, आधार, वोटर कार्ड, राशन कार्ड, सहित सभी का डोमिसाइल सर्टिफिकेट भी बना था. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि शादी करवाने वाले मौलवी सहित जिस-जिस महकमे के अधिकारियों ने इनके आधार, पैन कार्ड सहित अन्‍य डॉक्‍यूमेंट बनवाए हैं; उन सभी पर कार्रवाई होगी.

रामबन पुलिस ने बताया कि जिला रामबन में अवैध रूप से रहने और भारतीय पहचान दस्तावेज प्राप्त करने के लिए रोहिंग्याओं और उनके मददगारों पर मामला दर्ज किया है. विदेशी नागरिकों की गतिविधियों पर जाँच करने के लिए एक विशेष अभियान में यह कार्रवाई हुई है. इसमें रामबन पुलिस ने अवैध रूप से अधिवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र जैसे भारतीय पहचान दस्तावेजों की खरीद के लिए विदेशियों (रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों) और उनके मददगारों के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज की है.

किश्तवाड़ डचिन इलाके से 7 रोहिंग्या औरतों समेत 11 गिरफ्तार, मददगारों पर होगी बड़ी कार्रवाई

घर की तलाशी में आपत्तिजनक सामग्री बरामद
पुलिस ने बताया कि जिले के विभिन्न स्थानों पर विदेशियों (रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों) के अवैध प्रवास के संबंध में जांच की गई थी और कानून के तहत कार्रवाई की गई है. पुलिस ने घर की तलाशी ली और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की, जिसे मौजूदा मामले में सबूत के तौर पर जब्त कर लिया गया है.

Tags: Jammu kashmir, Jammu kashmir news, Jammu Kashmir Police, Rohingya, Rohingya Muslim, Rohingya Refugees

Source link

Leave a Comment