
Operation Vijay: जब भारत 1947 में आजाद हुआ तो गोवा पर पुर्तगालियों का कब्जा था. 50 के दशक में भारत ने पुर्तगाल से इस हिस्से को खाली करने को कहा. पुर्तगाल ने जब ऐसा नहीं किया तो नेहरू सरकार ने वहां सेना भेजी. 36 घंटे के युद्ध के बाद पुर्तगाली सेना ने घुटने टेक दिए और तब फिर गोवा भारत का अंग बन गया.





