Delhi Metro death: दिल्‍ली मेट्रो का सफर बना जानलेवा, ट्रेन के दरवाजे में फंसी साड़ी वाली महिला की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हाइलाइट्स

दिल्‍ली मेट्रो ट्रेन के दरवाजे में 14 दिसंबर को एक महिला की साड़ी फंसने से वह घायल हो गई थी.
दो दिन से सफदरजंग अस्‍पताल में भर्ती 35 वर्षीय महिला की आज मौत हो गई है.

Delhi Metro News: दिल्‍ली मेट्रो ट्रेन के सफर को सुरक्षित मानना आपकी भूल हो सकती है. बृहस्‍पतिवार को दिल्‍ली के इंद्रलोक मेट्रो स्‍टेशन पर मेट्रो ट्रेन के दरवाजे की चपेट में आई नांगलोई निवासी 35 वर्षीय महिला रीना की आज मौत हो गई है. यह जानकारी दिल्‍ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की ओर से दी गई है. 14 दिसंबर को मेट्रो स्‍टेशन पर हुई इस घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद महिला को दिल्‍ली के सफदरजंग अस्‍पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था. हालांकि जिंदगी और मौत से जूझ रही महिला ने आज अंतिम सांस ली.

दिल्‍ली मेट्रो के इंद्रलोक मेट्रो स्‍टेशन पर हुई इस घटना के बाद दिल्‍ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने इन्‍क्‍वायरी की बात कही है. इस मामले में कमिश्‍नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी ने घटना की जांच करना शुरू कर दिया है. डीएमआरसी के अनुसार सीसीटीवी फुटेज से लेकर घटना के साक्ष्‍यों से जानकारी जुटाई जा रही है.

ये भी पढ़ें-दिल्‍ली मेट्रो ने दी बड़ी खुशखबरी, यात्रियों के स्‍मार्टफोन में मिलेगी टिकट, पेटीएम पर शुरू हुई सुविधा

बता दें कि 14 दिसंबर को महिला अपने बेटे के साथ इंद्रलोक से मोहन नगर के लिए मेट्रो में चढ़ी थी. हालांकि वह चढ़ रही थी या उतर रही थी, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है. उस वक्‍त महिला ने साड़ी पहनी हुई थी और हाथ में बोतल व जैकेट थी. तभी मेट्रो के दरवाजे का सेंसर काम न करने के कारण साड़ी या जैकेट का एक सिरा मेट्रो ट्रेन के दरवाजे में फंस गया और वह ट्रेन के साथ कई मीटर तक घिसटती रही. जब तक घटना की जानकारी होती ट्रेन गुजर गई और महिला मेट्रो ट्रैक पर गिर गई. इस दौरान महिला को काफी गंभीर चोटें आई थीं.

मेट्रो ट्रैक पर हुई इस घटना के तुरंत बाद महिला को दिल्‍ली के सफदरजंग अस्‍पताल के न्‍यूरो विभाग के आईसीयू में भर्ती कराया गया था. जहां गंभीर हालत में महिला का इलाज चल रहा था लेकिन आज शनिवार को महिला का देहांत हो गया. दिल्‍ली मेट्रो की यह घटना उन लोगों के लिए सबक है जो मेट्रो ट्रेन में सफर को पूरी तरह सुरक्षित मानकर सावधानी का ध्‍यान नहीं रखते.

ये भी पढ़ें-भिगोकर या भूनकर सर्दियों में कैसे खाएं बादाम? डॉ. से जानें सही तरीका

Tags: Delhi Metro, Delhi Metro News, Delhi Metro operations

Source link

Leave a Comment