
India-Pakistan War 1971: भारत-पाकिस्तान युद्ध 1971 में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जांबाजों ने भारतीय सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर न केवल युद्ध लड़ा था, बल्कि देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था. भारत-पाक युद्ध 1971 और बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के दौरान बीएसएफ के जांबाजों ने सभी मोर्चो पर दुश्मन को धूल चलाई थी.
उल्लेखनीय है कि 1971 के युद्ध में बीएसएफ ने राजस्थान, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, पूर्वी बंगाल और एनईएफ के साथ पूर्वी और पश्चिमी फ्रंटियर्स मोर्चे पर युद्ध लड़ा था. बीएसएफ का साथ मिलने के बाद भारतीय सेना की सैन्य शक्ति चौगुनी हो गई थी. सेना और बीएसएफ के इस गठजोड़ ने दुश्मन को शिकस्त देने में अहम भूमिका निभाई थी. इस युद्ध में बीएसएफ के जांबाजों के युद्ध कौशल की हर तरफ प्रशंसा हुई थी.
बीएसएफ के 125 जवानों ने दिया था देश के लिए सर्वोच्च बलिदान
भारत-पाकिस्तान युद्ध 1971 में बीएसएफ ने भारतीय सेना के साथ हर मोर्चे पर बराबरी से दुश्मन सेना का मुकाबला किया था. 13 दिन चले इस युद्ध में बीएसएफ का हर जांबाज अपनी जान की बाजी लगाकर युद्ध लड़ा. इस युद्ध में बीएसएफ के करीब 125 जांबाजों ने देश के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दे दिया था. इस युद्ध में बीएसएफ के 392 जांबाज गंभीर रूप से जख्मी हुए थे. वहीं, इस युद्ध में शमिल बीएसएफ के 133 जवान ऐसे भी थे, जो लापता हो गए थे और उनका आज तक कुछ पता नहीं चला.
.
Tags: BSF, India pakistan war, Indian army, Indian Army Pride, Indian Army Pride Stories, Indo-Pak War 1971
FIRST PUBLISHED : December 16, 2023, 04:18 IST





