टूर्नामेंट में जीती प्राइज मनी, फिर 2 हजार रुपए से कुक के लिए लाया फोन, बच्चे की मासूमियत ने जीता दिल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Viral News: बच्चों और हमारे घरों के गुमनाम नायकों “घरेलू सहायकों” के बीच एक जादुई संबंध होता है. हम अपने कामों में इतना खो जाते हैं कि इनकी कड़ी मेहनत और सेवा पर हमारा ध्यान नहीं जाता, लेकिन जब हम निस्वार्थ भाव से उनकी मदद करते हैं तो उनका समर्पण भाव और भी बढ़ जाता है. एक ऐसी ही खबर में एक मासूम बच्चे का काम इंटरनेट पर वाहवाही बटोर रहा है.

बच्चें ने अपने टूर्नामेंट की इनाम राशि के एक हिस्से का उपयोग करते हुए अपने परिवार के रसोइये (Cook) के लिए एक मोबाइल फोन खरीदा. दिल को छू लेने वाला पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस बच्चे की मासूमियत के साथ परिपक्वता को देखकर नेटिजंस भी हैरान रह गए.

बच्चे के पिता ने गौरवान्वित होकर ये पोस्ट अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने बेटे की अपने रसोइये को मोबाइल फोन गिफ्ट देते हुए एक तस्वीर पोस्ट की थी. भाव विभोर होते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “अंकित ने सप्ताहांत टूर्नामेंट खेलकर 7 हजार जीते थे और आज उसने अपनी जीत की राशि से हमारी कुक सरोजा को 2 हजार का मोबाइल फोन गिफ्ट किया. जब वह 6 महीने का था तब से वह (कुक) उसकी देखभाल कर रही हैं. माता-पिता के रूप में @मीराबालाजी3107 और मैं इससे अधिक खुश नहीं हो सकते.”

मुस्लिम होकर भी इस्लाम की बातें नहीं मान रहा ये ताकतवर देश, शराब की भट्टी लगाने का दिया आदेश

जहां बच्चे अक्सर आकर्षक गैजेट्स और फिजूलखर्ची की ओर आकर्षित होते हैं, वहीं अंकित एक प्रेरणास्त्रोत बनकर उभरा है. अपने उम्र के बच्चों के लिए नए मानक स्थापित कर रहा है! इस पोस्ट को अब लक 3 लाख 67 हजार लोगों ने देखा है. पोस्ट के वायरल होने के बाद नेटीजंस भी तारीफ करने से नहीं चूके. एक यूजर ने लिखा, “बच्चा बहुत आगे जाएगा. बच्चे को अच्छे संस्कार देने के लिए माता-पिता को बहुत-बहुत बधाई.”

एक अन्य ने लिखा, “शानदार… माता-पिता के रूप में आप लोग बहुत सराहना के पात्र हैं.. एक बच्चे को ‘देने की आदत’ देने से बेहतर कुछ भी नहीं है जो बहुत महत्वपूर्ण है.” एक तीसरा यूजर ने लिखा, “लड़के पर बहुत गर्व है!! अच्छा पालन-पोषण!!”

Tags: Viral news

Source link

Leave a Comment