
चरखी दादरी, आपने जमीन से खुदाई के दौरान सोना-चांदी को निकलते कई बार देखा और सुना होगा. लेकिन आज हम हरियाणा के एक गांव की घटना के बारे में बात कर रहे हैं. यहां दादरी जिले के एक गांव चरखी में मंदिर परिसर में खुदाई के दौरान ऐसी चीजें निकली, जिनकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते.
यह घटना तब सामने आई, जब गांव वाले वहां के मंदिर की समस्या से निपटने के लिये काम कर रहे थे. इसी गांव का कारी धारणी में जोड़नाथ मंदिर परिसर में अक्सर पानी भरने की समस्या बनी ही रहती थी. मंदिर की इसी परेशानी से निपटने के लिये, गांव वालों ने जेसीबी मशीन को बुलाकर खुदाई करवाई जा रही थी. लेकिन खुदाई के दौरान ही अचानक कुछ ऐसा सामने आया, जिसकी किसी ने भी कल्पना नहीं की थी.
मंदिर की खुदाई के दौरान अचानक जेसीबी की आवाज बदल गई, और जब देखा गया, तो उसमें लोहे और पत्थर का सामान निकलने लगा. जिसको देखकर सारे गांव वाले आश्चर्यचकित रह गये. इस तरह का सामान देखकर जेसीबी वाला भी डर गया, और उसने खुदाई का तुरंत वहीं पर रोक दिया. खुदाई के दौरान मिलने वाले सामान में लोहे व पत्थर की अनेक प्राचीन वस्तुएं मिली. मिली वस्तुओं में लोहे की कुल्हाड़ी के अलावा नुकीले औजार, लोहे का त्रिशुल, दीपक शामिल है. इसके अलावा पत्थर के गोलाकार, आयताकार व वर्गाकार टूकड़े शामिल हैं. इन औजारों को देखकर इतना तो स्पष्ट है, कि ये काफी प्राचीन हैं. लेकिन त्रिशूल व दीपक के साथ नुकीले औजार होने पर ग्रामीणों को कुछ समझ नहीं आ रहा है, कि आखिर मामला क्या है? इस मामले से गांव वालों की उलझन काफी बढ़ गई है.
जेसीबी से खुदाई के दौरान करीब 10 से 15 फीट नीचे मिले सामान की सूचना सरपंच प्रतिनिधि ईश्वर सिंह के द्वारा पुलिस को दे दी गई है. ग्रामीणों ने बताया कि, खुदाई में मिली वस्तुएं कई सौ वर्ष पुरानी हैं. सूचना मिलने पर पुलिस ईआरवी टीम इंचार्ज रतन सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की और कहा कि ये संदिग्ध हथियार नहीं लग रहे हैं. ये प्राचीन औजार नजर आ रहे हैं. बाढ़ड़ा थाना पुलिस को सूचना दी गई है और इस पूरी स्थिति का मामला पुरातत्व विभाग की टीम ही आगे स्पष्ट कर पाएगी.
.
FIRST PUBLISHED : December 14, 2023, 17:00 IST





