IAS Story: IIT कानपुर से की पढ़ाई, नहीं ली कोई कोचिंग, 22 साल की उम्र में इन किताबों के भरोसे क्रैक किया UPSC 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

IAS Success Story: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास करना कई लोगों के लिए एक सपना होता है. लाखों उम्मीदवार IAS, IPS और IFS बनने के लिए UPSC CSE परीक्षा देते हैं. हालांकि, उनमें से केवल लगभग एक हजार को ही फाइल लिस्ट में जगह मिलती है. कई उम्मीदवार अपनी UPSC की तैयारी के लिए कोचिंग पर भरोसा करते हैं. हालांकि, कुछ लोग सेल्फ स्टडी का सहारा लेते हैं और हाई-प्रोफाइल परीक्षा पास करने में सफल होते हैं. ऐसे ही एक शख्स IAS अरुणराज हैं, जिन्होंने सेल्फ स्टडी से पहले ही प्रयास में UPSC की परीक्षा पास की है.

IIT कानपुर से की पढ़ाई
IAS अरुणराज IIT कानपुर से ग्रेजुएट हैं. वह ग्रेजुएशन के चौथे साल में उन्होंने UPSC परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी. वह अपना सारा समय अपनी पढ़ाई में लगाना चाहते थे, इसलिए उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद कोई नौकरी (Job) शुरू नहीं की.

बिना कोचिंग UPSC में हासिल की 34वीं रैंक
IAS अरुणराज 2015 बैच के तमिलनाडु कैडर के आईएएस अधिकारी हैं. उन्होंने अपने पहले प्रयास में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 34 के साथ UPSC CSE 2014 में सफलता हासिल की. IAS अरुणराज वर्तमान में तमिलनाडु सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ तमिलनाडु लिमिटेड (ELCOT) में एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में तैनात हैं.

इन किताबों के भरोसे क्रैक किया UPSC
IAS अरुणराज उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. उन्होंने किसी कोचिंग में शामिल होने के बजाय सेल्फ स्टडी करने का फैसला किया. UPSC परीक्षा के लिए वह NCERT की किताबों पर अधिक निर्भर थे. इसके अलावा उन्होंने UPSC इंटरव्यू के लिए कई मॉक इंटरव्यू भी दिए. उन्होंने 22 साल की उम्र में परीक्षा उत्तीर्ण की. उन्होंने अपने वैकल्पिक विषय के रूप में एंथ्रोपोलॉजी को चुना.

ये भी पढ़ें…
12वीं पास के लिए यूपी पुलिस में नौकरी पाने का शानदार मौका, आज से आवेदन शुरू
आरबीआई असिस्टेंट प्रीलिम्स का रिजल्ट आज, ये रहा चेक करने का Direct Link

Tags: IAS, Success Story, UPSC

Source link

Leave a Comment