Parliament Smoke Attack: भगत स‍िंह फैन क्‍लब, संसद की रेकी और… 10 प्वाइंट में जानें प्लानिंग से लेकर अंजाम तक की संसद घुसपैठ कांड की पूरी कहानी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Parliament Smoke Attack Latest News: संसद सुरक्षा स्‍मोक अटैक करने वाले आरोप‍ियों के ख‍िलाफ द‍िल्‍ली पुल‍िस ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत केस दर्ज क‍िया है. संसद पर 2001 को हुए आतंकी हमले की बरसी के दिन बुधवार को सुरक्षा में सेंधमारी की बड़ी घटना उस वक्त सामने आई, जब लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से दो आरोपी सागर शर्मा और मनोरंजन डी सदन के भीतर कूद गए. इन दोनों ने नारेबाजी की और ‘केन’ के जरिये पीले रंग का धुआं फैला दिया. इस बीच कुछ सांसदों ने उन्हें पकड़ लिया.

लगभग उसी वक्त दो अन्य आरोपियों अमोल शिंदे और नीलम देवी- ने संसद परिसर के बाहर ‘केन’ से रंगीन धुआं छोड़ा और ‘तानाशाही नहीं चलेगी’ के नारे लगाए. पुलिस ने कहा कि इस घटना की योजना छह लोगों ने मिल कर बनाई थी और ये चारों लोग उसी समूह का हिस्सा हैं. अधिकारियों ने बताया कि घटना के संबंध में संसद मार्ग पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी (आपराधिक साजिश), 452 (बिना मंजूरी के प्रवेश), 153 (दंगा भड़काने के इरादे से जानबूझकर उकसाना), 186 (लोक सेवक को सार्वजनिक कार्यों के निर्वहन में बाधा पहुंचाना) और 353 (लोक सेवक को उसके कर्तव्य के निर्वहन से रोकने के लिए आपराधिक बल का इस्तेमाल करना अथवा हमला) और यूएपीए की धारा 16 तथा 18 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

10 प्‍वाइंट में जानें इस स्‍मोक अटैक की पूरी कहानी

सभी आरोपी सोशल मीडिया पेज ‘भगत सिंह फैन क्लब’ से जुड़े हुए थे. ये सभी तकरीबन डेढ़ साल पहले मैसूर में मिले थे. 9 महीने बाद सभी एक बार फिर मिले और संसद में अराजकता फैलाने का प्लान बनाया था.

इस साल मार्च में बजट सत्र के दौरान मनोरंजन डी बेंगलुरु से दिल्ली आया था और विजिटर पास लेकर संसद भवन की रेकी की थी.

जुलाई में सागर लखनऊ से दिल्ली आया था, लेकिन संसद भवन के अंदर नहीं जा पाया था. उसने बाहर से ही रेकी की थी.

रेकी के दौरान मनोरंजन डी को यह पता चला था कि कहां जूते की जांच ठीक से नहीं होती है.

10 दिसंबर को एक-एक कर सभी अपने-अपने राज्यों से दिल्ली पहुंचे, मनोरंजन फ्लाइट से दिल्ली आया था.

सभी आरोपी 10 दिसंबर की रात गुरुग्राम में विक्की और वृंदा के घर पहुंचे थे. देर रात ललित झा भी गुरुग्राम पहुंच गया था.

अमोल शिंदे महाराष्ट्र से कलर वाले पटाखे लेकर आया था. सागर शर्मा ने 13 दिसंबर को सुबह लगभग 9 बजे महादेव रोड से सांसद प्रताप सिम्हा के पीए से पास कलेक्ट किया.

सभी आरोपी इंडिया गेट पर मिले थे. यहां अमोल शिंदे ने सभी को कलर वाले पटाखे बांटे थे.

सागर शर्मा और मनोरंजन डी 13 दिसंबर को दोपहर 12 बजे संसद भवन के अंदर दाखिल हुए.

अमोल और नीलम संसद भवन के बाहर हंगामा काट रहे थे, तब ललित झा उनका वीडियो बना रहा था. ये सभी पहले सोशल मीडिया से आपस में जुड़ने के बाद सिग्नल ऐप से भी जुड़े थे. जैसे ही हंगामा हुआ ललित सभी का मोबाइल लेकर भाग गया.

.

FIRST PUBLISHED : December 14, 2023, 09:55 IST

Source link

Leave a Comment