‘ये तो बस दिल्ली का प्रदूषण’…संसद में गैस अटैक पर लोग शेयर कर रहे गजब के मीम्स, देखिए

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

संसद की सुरक्षा में बुधवार को भारी चुक हुई है. लोकसभा की कार्यवाही चल ही रही थी कि इस दौरान दो लोग दर्शक दीर्घा से कूद कर नीचे आ गए. इसमें से एक युवक ने पीले रंग की गैस अपने जूते से निकाल कर स्प्रे कर दिया. इससे संसद में धुआ-धुंआ हो गया. हालांकि, राहत की बात रही यह कोई जहरीली गैस नहीं थी.

इन युवकों को भी सांसदों और उनके सुरक्षा गार्डो ने धर-दबोचा. हालांकि, इन युवकों को क्या सजा दी जाएगी इस पर डिटेल्स रिपोर्ट आनी बाकी है. संसद में गैस अटैक ट्विटर या एक्स पर भी काफी ट्रेंड कर रहा है. लोगों के इस पर अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं.

कुछ लोग इसको सुरक्षा से जोड़ कर सवाल खड़े कर रहे हैं जबकि कई लोग इस पर भी मीम बनाने से नहीं चुक रहे हैं. यहां पर आपको वायरल हो रहे ऐसे ही ट्वीट्स दिखा रहे हैं.

इसके अलावा दूसरे लोग भी मीम्स शेयर कर रहे हैं. कई लोग इसे दिल्ली के प्रदूषण से जोड़ कर देख रहे हैं. एक ट्विटर यूजर ने लिखा है कि लोग अटैक के बाद भी रिलैक्स इसलिए दिख रहे हैं क्योंकि ये तो दिल्ली का प्रदूषण है.

मोना पटेल नाम के यूजर ने इस अटैक को लेकर सीरियस सवाल पूछा है. उन्होंने लिखा है कि किस एमपी ने इन्हें संसद आने का पास दिया. लोकसभा के सिक्योरिटी इंचार्ज को तुरंत बर्खास्त कर देना चाहिए.

एक और यूजर ने इसको लेकर एक मूवी का सीन शेयर करते हुए मीम शेयर किया है. इंडियाज एलॉन मस्क के नाम के यूजर ने इस मीम को शेयर किया है.

Tags: Indian Parliament

Source link

Leave a Comment