Lok Sabha Attack: ‘लगा कि कोई गिर गया है, हाउस के अंदर धुआं हो गया’, BJP सांसद से सुनिए आंखों देखा हाल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Lok Sabha Attack: लोकसभा कार्यवाही के दौरान बुधवार को सदन में दो युवकों के कूदने से हड़कंप मच गया. इस दौरान सदन में चारों तरफ अफरा तफरी मच गई. सदन में चारों तरफ धुआं धुआं भी हो गया जिसके बाद सदन की कार्यवाही स्‍थगित कर दी गई और सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी युवकों को पकड़ लिया. उनके हाथों में स्‍प्रे होने की बात कही जा रही है. सांसद राजेन्‍द्र अग्रवाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए इस घटना की जानकारी दी. उन्‍होंने बताया कि उन्‍हें लगा कि कोई गैलरी से हाउस में गिर गया लेकिन जब एक और युवक उतरा तब उन्‍हें समझ आया कि ये लोग गैलरी से हाउस में कूदे हैं. राजेन्‍द्र अग्रवाल वर्तमान में मेरठ से सांसद हैं और वह घटना के समय सदन में चेयर पर थे और कार्यवाही का संचालन कर रहे थे.   इस घटना के बाद संसद भवन की सुरक्षा को लेकर चौकसी और तेज कर दी गई है.

सांसद ने बताया आंखों देखा हाल
जिस समय सदन में यह सबकुछ हुआ उस समय चेयर पर बीजेपी सांसद राजेन्‍द्र अग्रवाल थे. इस घटना के बाद उन्‍होंने आंखों देखा हाल बयां किया. सांसद ने बताया- ‘हमको तो ये लगा शायद कोई गिर गया है, बाद में देखा कि दूसरा व्‍यक्ति उतर रहा है, तो लगा कि दोनों के दोनों गैलरी में से हाउस के अंदर कूदे हैं. कोई जूता खोल रहा था, उसमें से कुछ शायद धुआं उडाने वाला कोई जो उपकरण छुपा रखा था, वो पीट पीट कर कुछ आवाज भी हो रही थी. धुएं के साथ आवाज भी हो रही थी. इसी बीच सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया था. थोड़ा सा हाउस के धुआं हो गया था. अब जांच होगी अभी दो व्‍यक्ति पकड़े ही गए है. एक व्‍यक्ति और उनका साथी था मेरा अनुमान है.

Source link

Leave a Comment