Parliament Security Breach: संसद के बाहर हंगामा करने वाली नीलम बोली – हम स्टूडेंट हैं, बेरोजगर हैं लेकिन..

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नई दिल्ली. संसद के बाहर हंगामा करने वाली नीलम को सुरक्षा एजेंसियों ने गिरफ्तार किया है. मूल रूप से हरियाणा के के जींद जिले के घसो कला की रहने वाली नीलम ने कहा कि वह स्टूडेंट हैं और बेरोजगर है. उसका किसी संगठन से कोई संबंध नहीं है.

नीलम ने आगे कहा, ‘हमारे माता-पिता मज़दूर हैं. छोटे किसान हैं. सरकार हम पर अत्याचार कर रही है. हमारी बात नहीं सुनी जाती है. हर जगह हमारी आवाज़ दबाने की कोशिश होती है.’

फिलहाल, संसद मार्ग थाने के अमोल शिंदे और नीलम को हिरासत में रखा गया है. फोरेंसिक टीम संसद मार्ग थाने पंहुची और अमोल और नीलम के पास से जब्त सामान लेकर टीम निकली. उधर, महाराष्ट्र पुलिस ने अमोल शिंदे के घर का पता लगा लिया है. पुलिस उसके घर पहुंच रही है.

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, नीलम हिसार के रेड स्क्वायर मार्केट के पीछे स्थित पीजी में रहती थी. नीलम पीजी में रहकर हरियाणा सिविल सर्विस तैयारी कर रही थी. 25 नवंबर को पीजी से घर जाने की कहकर चली गई थी. पीजी में रहने वाली छात्रा ने बताया कि नीलम राजनीति में बहुत रुचि रखती थी.

इससे पहले, लोकसभा की कार्यवाही के दौरान बुधवार को दर्शक दीर्घा से दो लोग सदन के भीतर कूद गए और धुआं फैला दिया, जिसके चलते सदन की कार्यवाही अचानक दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी. घटना के संबंध में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बताया कि लोकसभा अपने स्तर पर जांच कर रही है तथा इस बारे में दिल्ली पुलिस को भी निर्देश दिया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि जो धुआं सदन में फैलाया गया था वह साधारण था और इसको लेकर चिंता कोई बात नहीं है.

संसद भवन परिसर में सुरक्षा को लेकर उच्च स्तरीय बैठक
संसद भवन परिसर में इस वक्त सुरक्षा को लेकर उच्च स्तरीय बैठक चल रही है. बैठक में सीआरपीएफ डीजी दिल्ली पुलिस कमिश्नर और गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं.

Tags: Hisar news, Indian Parliament, Parliament news

Source link

Leave a Comment