Parliament Security Breach: लोकसभा में बोल रहे थे BJP के सांसद, तभी घुस आए 2 संदिग्ध, फिर मच गया हड़कंप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Parliament Security Breach: बुधवार दोपहर को संसद में शून्यकाल के दौरान एक बड़ा सुरक्षा उल्लंघन का मामला सामने आया है. इस मामले में दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. दोनों ने सुरक्षा में सेंध लगाने के बाद संसद में पीले स्प्रे का छिड़काव किया. दोनों आगंतुक गैलरी से कूद गए और लोकसभा के अंदर भाग गए.

सदन के सीसीटीवी सिस्टम के फुटेज में गहरे नीले रंग की शर्ट पहने एक व्यक्ति को पकड़े जाने से बचने के लिए डेस्क पर छलांग लगाते हुए देखा जा सकता है. जबकि उसका साथी वीजिटर्स गैलरी में स्प्रे छिड़कता रहा. बाद में, कई सांसदों और संसद सुरक्षा कर्मचारियों ने दोनों व्यक्तियों पर काबू पा लिया. यह घटना तब हुई जब पश्चिम बंगाल से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद खगेन मुर्मू संसद के चल रहे शीतकालीन सत्र में बोल रहे थे.

पढ़ें- Lok Sabha Security Breach: संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक, जानें अब तक की 10 बड़ी अपडेट

भाजपा के खगेन मुर्मू लोकसभा में बोल रहे थे तभी सुरक्षा उल्लंघन हुआ और दो व्यक्ति वीजिटर्स गैलरी से नीचे कूद गए. मुर्मू पश्चिम बंगाल के मालदा (उत्तर) के रहने वाले हैं. 63 वर्षीय मुर्मू पहली बार संसद सदस्य बने हैं और उन्होंने अपना वर्तमान कार्यकाल मई 2019 में शुरू किया, जब वह लोकसभा के लिए चुने गए.

खगेन मुर्मू का इतिहास
इससे पहले, उन्होंने 2001 से 2019 तक सीपीआई (एम) के सदस्य के रूप में हबीबपुर निर्वाचन क्षेत्र से चार बार विधायक के रूप में कार्य किया. मुर्मू एक संथाली नेता हैं. वह पहली बार 2001 में सीपीआई (एम) के सदस्य के रूप में हबीबपुर निर्वाचन क्षेत्र से चुने गए थे. साल 2019 में, वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए और मालदा (उत्तर) निर्वाचन क्षेत्र से आम चुनाव जीता.

Parliament Security Breach: लोकसभा में बोल रहे थे BJP के सांसद, तभी घुस आए 2 संदिग्ध, फिर मच गया हड़कंप

इस साल की शुरुआत में, मालदा उत्तर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले खगेन मुर्मू पर पुलिस ने सड़क नाकाबंदी और एक पुलिस चौकी में कथित बर्बरता के सिलसिले में मामला दर्ज किया था. मुर्मू और स्थानीय भाजपा इकाई ने आरोपों से इनकार किया था और आरोप लगाया था कि पुलिस तृणमूल कांग्रेस के इशारे पर काम कर रही है.

Tags: Indian Parliament, Parliament

Source link

Leave a Comment