‘उसने जूते से पीले रंग का डिब्बा निकाला और फिर…’, संसद की सुरक्षा चूक पर सांसदों की आंखों देखी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नई दिल्ली. संसद में चल रहे शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा में सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला सामने आया है. लोकसभा की कार्यवाही के दौरान संसद भवन के सामने ट्रांसपोर्ट भवन की तरफ एक युवक और एक मह‍िला सुरक्षा का घेरा तोड़ते हुए लोकसभा की वेल में पहुंच गए. यहां दोनों में से एक ने सांसदों की चेयर पर जाकर बचने के ल‍िए एक से दूसरे पर कूदा, यहां पर युवक ने स्‍प्रे क‍िया और नारेबाजी की. स्प्रे से पूरे सदन में धुआं भर गया. इस घटना पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सभी सांसदों को आश्वस्त किया अब चिंता की कोई बात नहीं है. उन्होंने कहा कि साधारण धुआं था और इस घटना की प्रारंभिक जांच की जा रही है.

बीजेपी सांसद रामदास तडस ने कहा कि सुरक्षा में जो चूक हुईं है उसपर कार्रवाई होगी. ये देखा जाएगा कि इस हंगामे की मंशा क्या थी. वहीं, सासंद मलूक नागर ने बताया कि वह कार्रवाई के दौरान वहां मौजूद थे. जीरो ऑवर समाप्त होने में सिर्फ पांच और 6 मिनट बचे हुए थे उसके बाद लंच हो जाता है. एक तरफ से हम दूसरे तरफ से बेनीवाल जी पकड़ने गए, उसने जूते निकला. जूते में से उसने किसी पीले रंग का डिब्बा निकला, उसके बाद पूरा धुआं धुआं हो गया.

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…

Source link

Leave a Comment