Lok Sabha News: सांसदों की कुर्सी पर कूदा… फ‍िर 5 से 7 सुरक्षाकर्म‍ियों ने रोका, सुरक्षा घेरा तोड़ने वाले एक शख्‍स का जूता उतरा और फ‍िर…

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

संसद में चल रहे शीतकालानी सत्र के दौरान लोकसभा में सुरक्षा में चूका का बड़ा मामला सामने आया है. लोकसभा में कार्यवाही के दौरान संसद भवन के सामने ट्रांसपोर्ट भवन की तरफ एक युवक और एक मह‍िला सुरक्षा का घेरा तोड़ते हुए लोकसभा की वेल में पहुंच गए. यहां दोनों में से एक ने सांसदों की चेयर पर जाकर बचने के ल‍िए एक से दूसरे पर कूदा, यहां पर युवक ने स्‍प्रे क‍िया और नारेबाजी की.

इस दौरान एक युवक का जूता उतर गया और उसने जूता हाथ में पकड़ ल‍िया. इसके बाद 5 से 7 सुरक्षाकर्म‍ियों ने उसे घेर ल‍िया और पकड़ कर पुल‍िस के हवाले कर द‍िया. पुलिस ने दोनों को ह‍िरासत में ले ल‍िया है. बताया जा रहा है क‍ि मैसूर के सांसद प्रताप स‍िम्‍हा के गेस्ट के रूप में आया था.

पुलिस ने ह‍िरासत में ल‍िए गए दो लोगों की पहचान इस प्रकार की है.

1. नीलम पुत्री कौर सिंह निवासी रेड स्क्वेयर मार्केट, हिसार, उम्र 42
2. अमोल शिंदे पुत्र धनराज शिंदे निवासी लातूर, महाराष्ट्र, उम्र 25 वर्ष

घटना संसद के बाहर ट्रांसपोर्ट भवन के सामने चलती सड़क पर हुई है. पूछताछ की जा रही है आखिर क्यों प्रदर्शन किया?

समाजवादी पार्टी की सांसद ड‍िंपल यादव ने कहा क‍ि आज सदन के अंदर कुछ भी हो सकता था, जो भी लोग यहां आते हैं चाहे वे आगंतुक हो या रिपोर्टर, किसी के टैग नहीं हैं. सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए.

Tags: Parliament

Source link

Leave a Comment